फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   farmers protest continued

किसान धरने पर डटे रहें, जीत निश्चित : रणसिंह मान

Fri, 08 Aug 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 08 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
farmers protest continued
फोटो -38
विज्ञापन


बाढड़ा अनाज मंडी में किसान मोर्चे के धरने को संबोधित करते पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान। संवाद
- मुआवजा की मांग के लिए किसानों ने शुक्रवार को भी बाढड़ा अनाज मंडी में दिया धरना, पूर्व संसदीय सचिव ने मांगों को बताया जायज
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। किसान अपने नुकसान का प्रीमियम जमा करवाने के बाद निर्धारित शर्तों के तहत मुआवजा मांग रहा है। यहां के किसानों ने जब भी अपने हकों के लिए लड़ाई लड़ी तो तत्कालीन सरकारों को न केवल झुकना पड़ा, बल्कि, सत्ता भी छोड़नी पड़ी। किसान धरने पर मजबूती से डटे रहें, अन्नदाता की जीत निश्चित है। ये बातें पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान ने अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चे के धरने पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहीं।
रणसिंह ने कहा कि पीएम फसल बीमा योजना में अधिकारी व कंपनी दोनों मिलकर गोलमाल कर रहे हैं। दुर्भाग्य है कि सरकार इस पर कोई कदम उठाने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। आज हर जिले में किसान व श्रमिक धरनारत हैं। सरकार जनता के पैसे को उत्सवों में उड़ा रही है। किसान की संतान को पढ़ऩे के लिए स्कूलों में भवन या शिक्षक नहीं हैं। भाजपा के आधुनिक व गगनचुंबी इमारतों के कार्यालय रातोंरात निर्मित हो रहे हैं। सीएम नायब सिंह सैनी के आगमन के बावजूद न जिले को रिक्त पदों पर नए अधिकारी मिले और न ही किसानों को मुआवजा राशि मिल पाई है। सांगवान खाप प्रवक्ता रणधीर सिंह घिकाड़ा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम योगेश सैनी ने आंदोलनकारी किसानों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। किसानों की समस्याओं का ज्ञापन भी लिया। एसडीएम ने किसान संगठनों से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भागीदारी व सहयोग करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर श्योराण खाप पच्चीस अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह बेरला, किसान नेता राजकुमार हड़ोदी, रणधीर सिंह कुंगड़, रामपाल धारणी, सुमेर भांडवा, मास्टर रघुबीर सिंह,नरेश कादयान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed