{"_id":"688fa57139caf3fd990909ff","slug":"farmers-protest-continued-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141987-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: किसानों का धरना जारी, सीएम के आश्वासन को बताया झूठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: किसानों का धरना जारी, सीएम के आश्वासन को बताया झूठ
Sun, 03 Aug 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो -15
बाढड़ा धरनास्थल पर पहुंचे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह को मांगपत्र देते संयुक्त किसान मोर्चा पदाधिकारी। संवाद
- रविवार को धरनास्थल पर किसानों के बीच पहुंचे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह, सरकार की कृषि विरोधी नीतियों पर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। भिवानी-दादरी जिले का वर्ष 2023 खरीफ सीजन के बकाया मुआवजा के लिए बाढड़ा में किसानों का धरना रविवार को भी जारी रहा। धरनास्थल पर मौजूद किसानों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया। वहीं, धरनास्थल पर पहुंचे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर रोष जताते हुए मुख्यमंत्री के आश्वासन को झूठ बताया।
राव दान सिंह ने मामले को विधानसभा सत्र में उठाकर मांगें मनवाने का भरोसा दिया। रविवार को धरने की अध्यक्षता किसान नेता राजकुमार हड़ौदी व रणधीर सिंह कुंगड़ ने की जबकि मंच संचालन रामपाल धारणी ने किया।
राव दान सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसान को प्रीमियम देने के बावजूद फसलों में नुकसान होने के बाद मुआवजा नहीं मिल रहा है। उन्हें मजबूरीवश प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी मजबूती से किसानों के हितों की रक्षा के लिए सजगता से सरकार से टक्कर लेगी। धरनारत किसान संगठनों की करोड़ रुपयों के घोटाले की जांच की मांग और बीमा प्राप्ति तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
रविवार को धरनास्थल पर श्योराण खाप अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह बेरला, छात्र नेता विजय मोटू, किसान सभा अध्यक्ष मास्टर रघबीर श्योराण, सुमेर सिंह भूप सिंह दलाल, ब्रह्मपाल व रणधीर उमरवास आदि मौजूद रहे।