फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers clash with police for showing black flag to MP

सांसद को काले झंडे दिखाने पहुंचे किसानों की पुलिस से हुई नोक झोंक

Sun, 21 Mar 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers clash with police for showing black flag to MP
लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में आए सांसद धर्मबीर सिंह का विरोध जताने खाप और जनसंगठनों के पदाधिकारियों पहुंचे। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ नोक-झोंक हुई। किसानों को पुलिस ने पार्किंग बैरियर से आगे नहीं बढ़ने दिया। किसानों ने गिरफ्तारी देने की बात भी कही, लेकिन डीएसपी रामसिंह बिश्नोई ने उन्हें समझाकर शांत किया। वहीं, आयोजन खत्म होने के बाद सांसद को दूसरे गेट से जाना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे सांसद धर्मबीर सिंह विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन करने दादरी लघु सचिवालय पहुंचे। इसी दौरान पुलिस को इनपुट मिल गया कि खापों और जनसंगठनों के पदाधिकारी सांसद को काले झंडे दिखाने के लिए आ रहे हैं। इसके तुरंत बाद आयोजन स्थल के समीप सुरक्षा बढ़ा दी गई। लघु सचिवालय के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर पुलिस टीम मुस्तैद की गई। इतना ही नहीं दीवार और ग्रिल के साथ भी पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। सुबह 11:35 पर किसान नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें पार्किंग बैरियर पर ही रोक दिया। किसानों ने आगे बढ़ने की बात कही और सांसद का विरोध करना संवैधानिक अधिकार बताया। डीएसपी रामसिंह बिश्नोई ने किसानों को आगे न बढ़ने देने की बात कही। इसके बाद किसानों की ओर से गिरफ्तारी देने की बात कही गई, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कर दिया। 11:47 पर सांसद गाड़ी में सवार होकर किसानों वाले गेट की तरफ बढ़े, लेकिन इसके बाद गाड़ी वापस मुड़कर दूसरे गेट से बाहर निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाप फौगाट-19 ने की विरोध प्रदर्शन की अगुवाई
प्रदर्शन की अगुवाई सर्वजातीय खाप फौगाट 19 के प्रधान बलवंत नंबरदार ने की। उन्होंने कहा कि इलाके की सभी खापों, किसान, सामाजिक, व्यापारी और कर्मचारी संगठनों ने भाजपा और जजपा नेताओं का बहिष्कार किया हुआ है। जब तक तीनों कानून रद्द नहीं होते, इन दोनों दलों के नेताओं का विरोध जारी रहेगा। किसान नेता राजू मान ने कहा कि भाजपा और जजपा नेताओं में जनता का सामना करने की हिम्मत नहीं है और चोरी छिपे इक्के दुक्के आयोजनों में शिरकत कर रहे हैं।

ये हुए प्रदर्शन में शामिल
सांसद के विरोध प्रदर्शन में फौगाट खाप के सचिव सुरेश फौगाट, सुनील पहलवान, कृष्ण फौगाट, सीताराम फौगाट, वजीर फौगाट, धर्मेंद्र छपार, विजय लांबा, जगदीश हुई, देशराम भांडवा, मनसुख चरखी, रणबीर छपार व पवन आदि ने भाग लिया।

   काले झंडे लेकर आयोजनस्थल की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोकते पुलिसकर्मी।

काले झंडे लेकर आयोजनस्थल की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोकते पुलिसकर्मी।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed