फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers can earn good profits by using 'stacking method' in horticulture: Preeti

किसान बागवानी में ‘स्टैकिंग विधि’ का प्रयोग कर कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा : प्रीति

Tue, 04 Apr 2023 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Apr 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers can earn good profits by using 'stacking method' in horticulture: Preeti
चरखी दादरी। किसान बागवानी में ‘स्टैकिंग विधि’ का प्रयोग कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आधुनिक युग में खेती में नई तकनीकों का आविष्कार किया जा रहा है और सब्जियों की खेती में ‘स्टैकिंग’ ऐसी विधि है जिसे अपनाकर किसान अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रीति ने बताया कि सरकार सब्जियों में बांस स्टैकिंग व लोहे स्टैकिंग को प्रयोग करने के लिए सामान्य श्रेणी के किसानों को 50 प्रतिशत व एससी श्रेणी के किसान को 85 प्रतिशत तक अनुदान देती है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को बागवानी पोर्टल एचओआरटीएनईटी डॉट जीओवी डॉट आईएन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रीति ने बताया कि आधुनिक युग में खेती में नई तकनीकें उभरकर सामने आ रही हैं। इससे किसानों को ढेरों फायदे पहुंच रहे हैं।
बांस स्टैकिंग की लागत 62 हजार 500 रुपये प्रति एकड़ है और सामान्य श्रेणी के किसान को 31250 रुपये व एससी श्रेणी के किसान को 53125 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। लोहा स्टैकिंग की लागत एक लाख 41 हजार रुपए प्रति एकड़ है और सामान्य श्रेणी के किसान को 70500 रुपये व एससी श्रेणी के किसान को एक लाख 19 हजार 850 रुपये का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। एससी श्रेणी के किसान के लिए बांस स्टैकिंग व लौह स्टैकिंग पर अधिकतम अनुदान क्षेत्र एक एकड़ है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए 0172-2582322 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed