{"_id":"60f47fed8ebc3e6d46079a0e","slug":"farmers-came-to-show-black-flags-to-jjp-officials-when-police-stopped-them-they-returned-after-raising-slogans-charkhidadri-news-hsr6064541133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजपा पदाधिकारियों को काले झंडे दिखाने पहुंचे किसान, पुलिस ने रोका तो नारेबाजी कर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजपा पदाधिकारियों को काले झंडे दिखाने पहुंचे किसान, पुलिस ने रोका तो नारेबाजी कर लौटे
विज्ञापन
चरखी दादरी। जजपा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के जिले में पहुंचने की सूचना मिलने पर किसान लामबंद हुए। जजपा पदाधिकारियों को काले झंडे दिखाने पहुंचे किसानों को पुलिस ने जजपा कार्यालय तक नहीं पहुंचने दिया। इससे खफा किसान करीब एक घंटे तक जजपा कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने सरकार और जजपा पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याणा और राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेश लितानी के कार्यालय से रवाना होने के बाद ही किसान लौट गए।
इससे पहले सुबह करीब दस बजे किसान बाबा स्वामी दयाल धाम पर जुटना शुरू हुए। वहां फौगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार ने प्रदर्शन की रूपरेखा साझा की। करीब 10:50 पर किसान धाम से जजपा कार्यालय के लिए रवाना हुए। दूसरी ओर पुलिस ने मेजबान चौक से जजपा कार्यालय तक करीब 250 मीटर की दूरी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। 150 मीटर की दूरी में दो जगह बैरिकेड लगाए गए, जबकि 50 से अधिक पुलिसकर्मी वहां तैनात रहे। 11:10 पर किसानों मेजबान चौक के समीप लगाए पहले बैरिकेड पर पहुंचे। यहां सिटी थाना प्रभारी बलबीर सिंह और डीएसपी बली सिंह ने किसानों को रोक लिया। इस दौरान किसान नेताओं की पुलिस अधिकारियों के साथ बहस भी हुई। इसके बाद किसानों को करीब 50 कदम और आगे आने जाने की छूट दे दी गई। जजपा कार्यालय से करीब 100 मीटर पहले किसान सड़क किनारे बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। करीब सवा 12 बजे के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी और महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याणा कार्यालय से रवाना हुई और इसके बाद किसान लौट गए। प्रदर्शन में खाप उप-प्रधान धर्मपाल महराणा, प्रवक्ता शमशेर सिंह, राजबीर सिंह, सूरजभान सागंवान, कन्नी प्रधान मास्टर कर्ण सिंह, किसान नेता राजू मान, भूपेंद्र, चंदन सिंह, उदयवीर, रविंद्र, जगदीप, हरिप्रकाश, शमशेर, पारस, प्रकाश, राजेंद्र सिंह, बबलू, कृष्ण, आप जिला अध्यक्ष रिंपी फौगाट, कृष्ण फौगाट, सोमबीर नंबरदार, काले, अनूप, रणधीर, लीला आदि ने भाग लिया।
खाप नेता बोले- शांतिपूर्ण विरोध लगातार रहेगा जारी
खाप प्रधान बलवंत नंबरदार और सचिव सुरेश फौगाट ने कहा कि जजपा-भाजपा नेताओं का विरोध लगातार जारी रहेगा। किसान अनुशासन में रहकर उनका शांतिपूर्वक विरोध करेंगे। सत्ताधारी नेता समाज में जहर घोलने के उद्देश्य से पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।