{"_id":"64da74e29a2b58ff0c0fbfad","slug":"farmers-burnt-the-effigy-of-the-government-for-not-getting-compensation-charkhidadri-news-c-21-1-hsr1011-199261-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने फूंका सरकार का पुतला
Tue, 15 Aug 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 37 उपमंडल अधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। रबी सीजन 2023 में फसलों में हुए नुकसान के एवज में मुआवजा की मांग के लिए किसानों ने काला दिवस मनाया। काली पट्टी बांधकर रोष जताया। इस दौरान किसानों ने सरकार का पुतला भी फूंका। किसानों की एसडीएम के साथ हुई बैठक भी बेनतीजा रही।
कस्बे के जुई रोड स्थित अनाज मंडी के समक्ष भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा की अध्यक्षता में संचालित धरने को संबोधित करते हुए समाजसेवी उमेद पातुवास ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। अकेले जिले में छह जगहों पर धरने चल रहे हैं लेकिन सीएम, सांसद, मंत्री व विधायक इनको अनसुना कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। देश व प्रदेश का किसान आज बुरे दौर से गुजर रहा है। किसानों को मुआवजा न देकर किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है। उमेद ने कहा कि किसानों के साथ हर मामले में उपेक्षा बरती जा रही है।
धरने पर सीताराम शर्मा, रणधीर पीटीआई, होशियार सिंह काकड़ौली, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, शेर सिंह काकड़ौली, भूतपूर्व सैनिक संघ जिलाध्यक्ष राजेश बाढड़ा, पूर्व सरपंच मांगेराम जेवली, ओमप्रकाश उमरवास, अशोक काकड़ौली, महेंद्र जेवली, राजेंद्र सिंह डोहकी, राधेश्याम शर्मा, रामसिंह गोपी, नरेश कादयान आदि मौजूद रहे।