{"_id":"5fa4514d8ebc3e9bcb6f23cc","slug":"farmers-blocked-the-jui-badra-road-for-one-hour-charkhidadri-news-rtk581618960","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने जुई-बाढड़ा मार्ग पर एक घंटे तक लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने जुई-बाढड़ा मार्ग पर एक घंटे तक लगाया जाम
विज्ञापन
Farmers blocked the Jui-Badra road for one hour
- फोटो : CharkhiDadri
केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जुई- बाढड़ा सड़क मार्ग जाम कर रोष जताया। किसान संघर्ष समिति जिला संयोजक कमलसिंह मांढी की अध्यक्षता में राष्ट्रव्यापी बंद कार्यक्रम के तहत किसानों एसडीएम कार्यालय के समक्ष रोड पर बैठकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रशासन ने शांति बरतते हुए वाहनों को दूसरे रास्तों से डाइवर्ट कर दिया। किसानों ने करीब एक घंटे के बाद मार्ग खोलकर धरना दिया।
इस मौके पर भाकियू महासचिव हरपाल भांडवा व जाट महासभा के राज्य सचिव विधानंद हंसावास ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों का हर क्षेत्र में शोषण का रही है। भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए कृषि क्षेत्र में डॉ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को बहाल करने, किसानों की आय दोगुनी करने जैसी घोषणाएं की थी, लेकिन सत्ता में आते ही निजी कंपनियों के हितों में किसानों को रामभरोसे छोड़ दिया है। आज प्याज के भाव आसमान छू रहे हैं, लेकिन जब किसान के खेत में प्याज होता है तो वह एक या दो रुपये प्रति किलो ही बिकता है। इस दौरान आंदोलनरत किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द ही बड़ा आंदोलन शुरू करने का एलान किया। वहीं, थाना प्रभारी बीर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने मुख्य चौक, अनाज मंडी, बिजली घर को अपने सुरक्षा घेरे में लिया और जुई रोड से जाने वाले वाहनों को दादरी रोड से जुई-बाढड़ा सड़क मार्ग तक निकाला।
धरना स्थल पर इनेलो जिलाध्यक्ष विजय पंचगांव, जाट महासभा अध्यक्ष राजकुमार जेवली, किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष दलीप सांगवान, किसान सभा अध्यक्ष रघबीर काकड़ौली, किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष मीर सिंह जेवली, प्रेरक संघ प्रदेश संयोजक विनोद मांढ़ी, चंद्रपाल चांदवास, गिरधारी मोद, मंगलाराम, रणधीर सिंह, करतार कारी, रामकुमार खेरपुरा, हवा सिंह, कमल सिंह हड़ौदी, प्रेम भारीवास, जिला उपाध्यक्ष कप्तान भीम सिंह द्वारका, दिलबाग गोपी, विरेंद्र पहलवान बडराई, संत कुमार श्यामकलां, धर्मपाल, मीर सिंह, शुभराम, रामनिवास, ओमप्रकाश, जयबीर, धर्मवीर शास्त्री, हरपाल सिंह, प्रेमसिंह, प्रताप आदि मौजूद थे।