फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers attacked the team that went to stop canal water theft

Charkhi Dadri News: नहरी पानी चोरी रोकने गई टीम पर किसानों ने किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farmers attacked the team that went to stop canal water theft
चरखी दादरी। गांव भागवी में नहरी पानी चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर किसान ने हमला कर दिया और डंडे मारपीट की। जेई उपेंद्र की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी किसान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में जेई उपेंद्र ने बताया कि वह जेई अमनदीप, बेलदार संदीप और कांस्टेबल संदीप के साथ 15 फरवरी को बधवाना माइनर नहरी पानी चोरी रोकने गए थे। वहां भागवी निवासी युवक डब्ल्यू मौजूद था और पानी चोरी कर रहा था। टीम ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने डंडे से वार कर दिया और गाली-गलौज की। साथ ही हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन



सड़क पार कर रहे व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर

चरखी दादरी। लोहारू रोड स्थित एक कार कंपनी के पास रोड पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति घायल हो गया और उसने सदर थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कितलाना निवासी जोहन सिंह ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम करता है। 15 फरवरी को रात करीब 11 बजे वह खाना लाने के लिए रोड पार कर रहा था। उसी दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसमें उसे काफी चोटें आई और अब वह पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed