फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmer who went to give water to the field died due to electrocution

खेत में पानी देने गए किसान की करंट लगने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer who went to give water to the field died due to electrocution
चरखी दादरी। खेत में करंट लगने से शुक्रवार शाम कारी मेला निवासी एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में कारी मेला निवासी अमित ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे उसका पिता राजबीर (63) घर से खेत में पानी देने गया था। लाइन बदलते समय खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की लाइन को लोहे का पाइप छू गया, जिससे उसके पिता को जोरदार करंट लगा। अमित ने बताया कि वो अपने ताऊ मीर सिंह के साथ अपने पिता को उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लेकर आया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्यवाही कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

फोटो 38
मृतक राजबीर के पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई करती पुलिस टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed