फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmer said: Supreme Court's decision welcomed, but the movement will continue till all the three laws are repealed

किसान बोले: सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत, लेकिन तीनों कानून रद्द होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Tue, 12 Jan 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmer said: Supreme Court's decision welcomed, but the movement will continue till all the three laws are repealed
तीन कृषि कानूनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह से केंद्र सरकार को लताड़ लगाते हुए स्थगनादेश दिया है उसका स्वागत है, लेकिन जब तक तीनों कानून रद्द नहीं किये जाते किसान आंदोलन जारी रहेगा। यह एलान कितलाना टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना दे रही समिति ने किया है। 19वें दिन धरनास्थल पर किसानों के बीच पहुंचे वक्ताओं ने कहा कि हमारा संघर्ष इन काले कानूनों को रद्द करवाने के साथ एमएसपी की गारंटी लागू करवाने के लिए है और हमारा ये मिशन जनसहयोग से ऐसे ही अनवरत आगे बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि 26 जनवरी को किसान परेड की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को दादरी में और 18 को बाढड़ा में ट्रैक्टरों मार्च कर रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 13 जनवरी को सभी धरना स्थलों पर तीनों काले कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी। तीनों काले कानून लागू होने से सरकारी मंडी तो खत्म होंगी ही एमएसपी भी नहीं बचेगी। किसान, मजदूर और आढ़ती सभी को बड़ा नुकसान होगा जिसकी भरपाई नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा अंबानी-अडानी की दलाली करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए 36 बिरादरी एकजुट हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कैमला प्रकरण में किसानों पर मुकदमे दर्ज करने का किया विरोध
खाप 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, राज सिंह धनाना, भाकियू जिला प्रधान राकेश आर्य, सुभाष यादव, समुंद्र पूर्व सरपंच के संयुक्त अध्यक्षता में कितलाना टोल पर 19वें दिन भी टोल फ्री रहा। किसान नेताओं ने करनाल जिले के कैमला में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने पर 900 निर्दोष किसानों पर मुकदमा बनाने की कड़ी आलोचना करते हुए निंदा प्रस्ताव पास किया। मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे धरनास्थल पर मौजूद
धरनास्थल पर सेवानिवृत्त एसडीएम इंद्र सिंह, संदीप भारती, राजू मान, हासिम अली, जमात अली, धर्मेंद्र छपार, शमशेर सांगवान, सूबेदार सतबीर सिंह, अधिवक्ता ब्रह्मानंद, कप्तान चंदन सिंह, सज्जन सिंह सांगवान, महाबीर फौगाट, दलबीर सांगवान, जगराम, ओमप्रकाश, अत्तर सिंह, धर्मबीर, सज्जन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed