{"_id":"6293a3c809d57940e957d753","slug":"farmer-s-son-amit-becomes-scientist-in-isro-charkhidadri-news-hsr632959215","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का बेटा अमित इसरो में बना वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का बेटा अमित इसरो में बना वैज्ञानिक
विज्ञापन
इसरो में चयन होने पर अमित शर्मा (काली शर्ट में) को सम्मानित करतीं अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान एवं
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। कड़ी मेहनत के बलबूते डुडीवाला किशनपुरा निवासी किसान सज्जन सिंह का बेटा अमित शर्मा इसरो में वैज्ञानिक बना है। अमित सात जून को विक्रम साराभाई सेंटर में ज्वाइनिंग करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। इस साल इसरो में चयनित अमित जिले के दूसरे युवा हैं। इस उपलब्धि पर अमित के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
अमित शर्मा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही विज्ञान विषय काफी पसंद था। उनके मन में हमेशा कुछ जानने की जिज्ञासा बनी रहती थी। इसके चलते गांव के स्कूल से दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ग्यारहवीं कक्षा में विज्ञान विषय चुना। बारहवीं कक्षा में अच्छे नंबर लाने के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई एनआईटी कुरुक्षेत्र से पूरी की। वर्ष 2017 में मैकेनिकल ब्रांच से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद भी उन्होंने आगे की पढ़ाई जारी रखी और साथ ही वैज्ञानिक पद की भर्ती परीक्षा में भाग लेते रहे।
वर्ष 2019 में आयोजित इसरो की लिखित परीक्षा में उन्होंने भाग लेकर सफलता हासिल की। कोरोना के कारण दो साल तक भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते उनका साक्षात्कार लंबित था। पिछले साल साक्षात्कार होने के बाद अब उनका चयन किया गया, जिससे पूूरे परिवार के सदस्यों में खुुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
पिता गांव में ही करते है खेती
अमित ने बताया कि उसके माता-पिता गांव में ही रहते हैं। उनके पिता सज्जन शर्मा गांव में ही खेती करते है। वो तीन भाई-बहन हैं। उनके बड़े भाई अध्यापक व उनके बड़ी बहन सीए हैं। अमित तीनों भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं और वो दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं। पिछले वर्ष ही अमित की शादी हुई है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर लेने के लिए पहुंचे ग्रामीण
अमित का इसरो में चयन होने की बात सुनकर सारे गांव में खुुशी की लहर दौड़ गई। अमित को दिल्ली एयरपोर्ट से लेने के लिए गांव के लोग पहुंचे और सम्मान उन्हें गांव तक लाया गया। ग्रामीण रोहतास सैनी, रणसिंह शर्मा, मुकेश शर्मा, हनुमान शर्मा, ओमप्रकाश व संदीप ने होनहार को बधाई दी, जबकि गांव पहुंचने पर भगवान परशुराम धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।
बिगोवा निवासी सचिन भी कर चुके इसरो ज्वाइन
इसी वर्ष बिगोवा निवासी सचिन जाखड़ का भी इसरो में चयन हुआ है। वो दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे थे। सचिन को ऑल इंडिया में तीसरी रैंक मिली थी और करीब दो माह पहले ही उन्होंने केरल में ज्वाइनिंग की है। इस साल इसरो में चयनित होने वाले अमित शर्मा जिले के दूसरे युवा हैं।