फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   farmer protest

किसान पंचायत: सांसद और विधायक के बहिष्कार का लिया निर्णय, गांवों में न घुसने की दी चेतावनी

Fri, 25 Dec 2020 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
farmer protest
टीकरी बॉर्डर कूच करने से पहले लोहरवाड़ा और समसपुर के किसानों का जत्था। - फोटो : CharkhiDadri
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की ओर से लघु सचिवालय परिसर में वीरवार को किसान पंचायत आयोजित की गई। इसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। पंचायत की अध्यक्षता किसान नेता मांगेराम निमली ने की। पंचायत में किसान नेताओं ने सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक नैना चौटाला का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। किसान नेताओं ने कहा कि सांसद और विधायक को वो किसी भी गांव में नहीं घुसने देंगे। किसान पंचायत के बाद नायब तहसीलदार अंकित को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

वीरवार को आयोजित पंचायत में वयोवृद्घ किसान नेता मांगेराम ने कहा कि सांसद धर्मबीर और बाढड़ा से विधायिका नैना चौटाला कृषि कानूनों के समर्थन में बैठे हैं। मांगेराम ने कहा कि किसानों की तरफ से सांसद और विधायिका का बहिष्कार किया जाता है। मांगेराम ने कहा कि किसान सांसद धर्मबीर और नैना चौटाला के आवास पर भी नहीं जाएंगे। ऐसे हालातों में नैना चौटाला और सांसद धर्मबीर सिंह को किसानों का समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष जगबीर घसौला ने कहा कि भाजपा सरकार कॉरपोरेट घराने की कठपुतली बनकर काम कर रही है। जगबीर घसोला ने कहा कि भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा के सांसद धर्मवीर को सरकार व किसानों के बीच समझौता कमेटी का सदस्य बनाया गया है जो किसानों की मदद करने की बजाय सरकार के साथ है। बाढड़ा से जेजेपी की विधायिका नैना चौटाला ने चुनाव के दौरान बीजेपी की आलोचना करके किसानों से झूठे वायदे कर वोट हथियाने का काम किया आज नैना किसानों का साथ नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत से पहले किया शहर में प्रदर्शन, लगाए नारे
जगबीर घसोला ने कहा कि किसान पंचायत से पहले शहर में प्रदर्शन भी किया गया जिसमें सांसद और विधायक समेत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि मौजूदा सांसद और जेजेपी के किसी भी नेता को किसी भी गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। यूनियन प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए तीनों कानून किसानों की कमर तोड़ कर रख देंगें। पूर्व पार्षद धर्मेंद्र छपार ने कहा कि जब तक यह तीनों कृषि कानून वापिस नहीं होते तब तक किसान शांति से अपने घर नहीं बैठेगा। इंटक प्रधान सुशील ने भी विचार रखे।

किसान पंचायत में ये रहे मौजूद
किसान पंचायत में नारायण सिंह निमली, जिला सचिव धर्मचंद तिवाला, जिला प्रभारी यादविंद्र डूडी, युवा जिलाध्यक्ष सीटू, अधिवक्ता अनुराग, अधिवक्ता संता, बलबीर सिंह पूर्व सरपंच इमलोटा, देवव्रत नंबरदार डोहकी, राजा फतेहगढ़, राजेंद्र घिकाड़ा, पूर्व सरपंच संजय, सतीश, सुखबीर, प्रकाश आदि मौजूद रहे।

  किसान पंचायत के बाद नायब तहसीलदार अंकित को ज्ञापन सौंपते हुए।

किसान पंचायत के बाद नायब तहसीलदार अंकित को ज्ञापन सौंपते हुए।- फोटो : CharkhiDadri

शहर में प्रदर्शन करते किसान और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी।

शहर में प्रदर्शन करते किसान और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed