फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmer protest,charkhi dadri news,agriculture bill

किसानों ने महापंचायत कर दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 23 Oct 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest,charkhi dadri news,agriculture bill
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को कस्बा झोझू कलां स्थित अस्थायी खरीद केंद्र परिसर में क्षेत्र के किसान संगठनों की महापंचायत का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता सांगवान खाप कन्नी-13 के प्रधान सूरजभान ने की। महापंचायत में करीब 15 गांवों के किसान नेता, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सांगवान खाप-13 के प्रधान सूरजभान झोझू कलां ने कहा कि आज किसानों के आर्थिक हालात खराब हैं। किसान, सामाजिक संगठनों एवं खाप प्रतिनिधियों को संगठित होकर इन समस्याओं के समाधान के लिए आगे आना होगा। भाकियू से प्रदेश अध्यक्ष जगबीर घसौला ने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा किसानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर न तो समय पर फसल खरीदी जा रही है और ना ही खरीदी गई फसल का समय पर भुगतान किया जा रहा है। किसान को ऑनलाइन प्रक्रिया में उलझा रखा है।
विज्ञापन

किसानों को टमाटर की फसल में हुए नुकसान का मुआवजा भी वितरित नहीं किया गया है। पड़ोसी राज्य पंजाब में किसान की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर खरीदने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके तीन साल की सजा का प्रावधान किया गया है लेकिन हरियाणा सरकार का मुख्यमंत्री किसान हितैषी बताकर पंजाब सरकार की बुराई कर रहा है जबकि किसान पंजाब सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार से भी उसी प्रकार कानून बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सुरेंद्र कुब्जा ने कहा कि किसानों की इस दशा के लिए पूर्ण रूप से क्षेत्र के प्रतिनिधि जिम्मेदार हैं क्योंकि अगर ये सच्चे किसान हितैषी होते तो आज किसान को अपनी फसल बेचने के लिए रोड के ऊपर आकर आंदोलन करने की जहमत नहीं उठानी पड़ती।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं लेखक राजकुमार झोझू कलां ने कहा कि अगर झोझू कलां की अस्थायी मंडी में सोमवार तक 300 गेट प्रतिदिन जारी नहीं किए गए और कपास की खराब हुई फसल का मुआवजा के आदेश नहीं दिए गए तो 27 अक्तूबर को चरखी दादरी की नई अनाज मंडी के गेट पर ताला लगाकर अनिश्चितकालीन धरना चलाया जाएगा।
महापंचायत में भाकियू जिला संरक्षक रणबीर फौजी ने कहा कि जब किसान को अपनी फसल बेचने के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है तो किसान के लिए इससे बुरे दिन और क्या हो सकते हैं। किसानों की विभिन्न मांगों को पूरा करवाने में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने अगर सहयोग नहीं किया तो आने वाले समय में उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

पंचायत में ये लोग रहे मौजूद
सांगवान कन्नी प्रधान राय सिंह, जिला पार्षद अजय नंबरदार, आचार्य देवी सिंह, भाकियू जिला प्रभारी यादवेंद्र डूडी, रणबीर, मांगेराम, रण सिंह चाहार, अजय, मांगेराम, जिला महासचिव धर्मचंद, युवा मीडिया प्रभारी रविंद्र, अधिवक्ता संजीव गोदारा, शमशेर ठेकेदार, वेद प्रकाश, लकी शर्मा, राजपाल, जयवीर शर्मा, सोमबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed