{"_id":"690907c9be37132ca907aa35","slug":"farmer-dies-in-car-collision-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-147028-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कार की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कार की टक्कर से किसान की मौत
Tue, 04 Nov 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए आए परिजन।
चरखी दादरी। दादरी-लोहारू रोड पर गांव बिरही कलां के नजदीक रविवार शाम को कार की टक्कर से बिरही कलां निवासी 53 वर्षीय किसान राजपाल उर्फ राजू की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर दादरी के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी अनुसार रविवार शाम करीब 5 बजे राजपाल अपने खेत में काम कर रहे मजदूरों को चाय देने के लिए जा रहा था, जब वह दादरी-लोहारू रोड से गुजर रहा था तो दादरी से लोहारू की साइड जा रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजपाल के सिर में चोट आई और काफी खून बह गया। जिसके बाद आसपास के लोग उसे दादरी के सरकारी अस्पताल में लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि राजपाल दो बेटों का पिता था। जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।