{"_id":"5eff66428ebc3e432b5ac327","slug":"farmer-charkhi-dadri-news-finance-charkhidadri-news-rtk562367377","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान क्रेडिट मेले में 50 किसानों को दिया 62 लाख रुपये का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान क्रेडिट मेले में 50 किसानों को दिया 62 लाख रुपये का ऋण
विज्ञापन
बाढड़ा खंड कार्यालय में कैंप लगाया गया। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि इन दिनों पशु किसान क्रेडिट मेला आयोजित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कस्बा बाढड़ा के खंड कार्यालय में एक कैंप लगाया गया, जिसमें 50 किसानों को 62 लाख रुपये की राशि ऋण के रूप में दी गई है।
पीएनबी के एलडीएम विजय कुमार ने कहा कि दुधारू पशुओं के पालक एवं किसानों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक देश के हर किसान की आय को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पशु किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसान पशुओं का पालन-पोषण करने के लिए लोन ले सकते हैं। ये कार्ड किसान की आय और पशुधन के अनुसार दिया जा रहा है। गाय, मत्स्य, भैंस, भेड़-बकरी व सूअर पालकों को यह कार्ड बनाकर दिया जाता है। जिस पर उसे आर्थिक सहायता मिल जाती है। इसकी राशि का निर्धारण पशु पालन विभाग के द्वारा तैयार की गई नियमावली के अनुसार किया जाता है। बाढड़ा खंड कार्यालय में आयोजित केसीसी मेले में विजय कुमार ने बताया कि अब छह जुलाई को खंड बौंदकलां, आठ जुलाई को दादरी में व 10 जुलाई को खंड झोझूकलां में पशु किसान क्रेडिट मेले का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एक लाख साठ हजार रुपये के लोन तक कोई सिक्योरिटी नहीं देनी है। इससे अधिक राशि प्राप्त करने के लिए बैंक की सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. नरेंद्र देशवाल ने इस मौके पर बाढड़ा खंड के किसानों से इस स्कीम का लाभ उठाने की अपील की। मेले में बैंक मैनेजर दलीप कुमार, सुरेश कुमार, अंकुश, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. संजय कुमार, बीएम, एसके श्योराण सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।