फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmasist Agitation

फार्मासिस्टों की हड़ताल से दवा के लिए परेशान रहे मरीज

Wed, 28 Aug 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmasist Agitation
डिस्पेंशनरी खुलने का इंतजार करते मरीज । - फोटो : CharkhiDadri
दूसरे दिन भी जिले अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात फार्मासिस्ट हड़ताल पर रहे। इसके चलते दवा वितरण का काम प्रभावित रहा। काफी इंतजार करने के बाद भी जब मरीजों को काउंटर से दवा नहीं मिल पाई तो परेशान होकर मरीज पर्चियां लेकर धरने पर बैठे फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पास जा पहुंचे। वहां बैठे फार्मासिस्ट से महिला मरीजों ने दवा देने की गुहार लगाई जो बेअसर रही। इसके बाद परेशान मरीजों ने वैकल्पिक व्यवस्था न होने पर रोष जाहिर किया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से मिलने भी पहुंचे।
विज्ञापन

जिले के फार्मासिस्ट दूसरे दिन भी सामूहिक अवकाश पर रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही। जिला अस्पताल के अलावा तीन सीएचसी और 14 पीएचसी में पहुंचने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सिविल अस्पताल में मरीजों की ओपीडी पर्ची पर चिकित्सक ने दवाएं तो लिख दीं लेकिन डिस्पेंशनरी बंद रहने से मिल नहीं पाई। सिविल अस्पताल की दैनिक ओपीडी 450 से 500 के बीच रहती है। ज्यादातर मरीजों को दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं, धरने पर बैठे फार्मासिस्टों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदाज करके उन्हें हड़ताल पर जाने को विवश किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि फार्मासिस्ट अपना मान सम्मान लेकर रहेंगे। धरने पर मौजूद अनिल शर्मा, लक्ष्मीनारायण, सनवीर फौगाट, वेदपाल, रविंद्र, संदीप कुमार, रितु, नीरज कुमारी, महेश कुमार आदि ने बताया कि फार्मासिस्ट वर्ग का विरोध और आगे बढ़ता है तो आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाओं में परेशानी और बढ़ने वाली है। क्योंकि चीफ फार्मासिस्ट व फार्मासिस्ट द्वारा विभिन्न वार्ड व ऑपरेशन थिएटर, डिस्पेंशनरी, इमरजेंसी वार्ड में दवाएं, पट्टी, कॉटन व अन्य दवाएं खरीदकर उपलब्ध करवाते हैं। इसका स्टॉक तीन दिन तक रहता है जो अब खत्म होने को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed