फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   False information about the theft of Bolero and five lakh rupees to the police, two arrested

पुलिस को दी बोलरो और पांच लाख रुपये चोरी होने की झूठी सूचना, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
False information about the theft of Bolero and five lakh rupees to the police, two arrested
चरखी दादरी। बोलरो और पांच लाख रुपये चोरी होने की झूठी सूचना देकर एक युवक ने पुलिस टीम को खूब दौड़ाया। सूचना के कुछ देर बाद ही कॉल करने वाले शख्स और उसके साथी के पास से ही बोलरो बरामद हो गई। झूठी सूचना देने पर पुलिस टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ झोझूकलां थाने में केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि किस्त भरने को लेकर हुए विवाद के बाद चोरी होने की झूठी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

हुआ यूं कि वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि उसकी बोलरो नौरंगाबास से चोरी हो गई है और उसमें पांच लाख रुपये भी थे। कंट्रोल रूम से तुरंत सूचना झोझूकलां थाने में दी गई। इसके पंद्रह मिनट बाद ही पुलिस टीम नौरंगबास पहुंच गई। गांव के मोड़ से पहले दो युवक आपसे में विवाद करते नजर आए। उनके पास एक बोलरो भी खड़ी मिली। पुलिस टीम ने जब वहां खड़ी बोलरो के नंबर देखे तो ये वो गाड़ी मिली जिसके चोरी होने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने वहां विवाद कर रहे दो युवकों से पूछताछ की तो एक ने अपनी पहचान नौरंगाबास राजपूतान निवासी शेखर के रूप में और दूसरे ने ढाणी तिलोड़ी निवासी रवि के रूप में बताई। पुलिस टीम के पूछताछ करने पर रवि ने बताया कि बोलेरो चोरी होने की सूचना उसने ही पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। रवि ने बताया कि बोलेरो उसने शेखर के भाई से खरीदी थी। किस्त भरने को लेकर उनका विवाद होने पर उसने ही पुलिस को बोलेरो चोरी होने की सूचना दी थी। वहीं, दूसरे युवक शेखर ने बताया कि बार-बार कहने के बाद भी रवि बोलेरो की किस्त नहीं भर रहा। पुलिस टीम ने दोनों को काबू कर लिया और उनके खिलाफ झोझूकलां थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed