फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   extra busses for girl students

Charkhi Dadri News: परिवहन विभाग ने छात्राओं के लिए शुरू की विशेष बस सेवा

Mon, 09 Sep 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
extra busses for girl students
सुबह स्कूल और कॉलेज के समय बौंदकलां से दादरी बस स्टैंड तक छात्राओं को पहुंचाएगी बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पढ़ने के लिए गांवों से शहर आने वाली छात्राओं की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने विशेष बस सेवा शुरू की है। बौंद-दादरी रूट पर शुरू की गई बस सेवा का लाभ बौंदकलां व दादरी क्षेत्र के 12 गांवों की छात्राओं को मिलने लगा है। वहीं, विशेष बस का संचालन होने से छात्राओं ने राहत की सांस ली है।
बौंदकलां से सुबह 8:50 बजे बस चलेगी जो विभिन्न गांवों की छात्राओं को दादरी शहर तक पहुंचाएगी। इस बस में केवल छात्राएं ही सफर कर सकेंगी। छात्राओं की मांग पर ही दादरी डिपो के अधिकारियों ने इस बस का संचालन शुरू किया है। प्रतिदिन इसका लाभ 50 से अधिक छात्राओं को मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि बौंदकलां समेत उण, सांजरवास, सांवड़, हिंडोल, सौंप, कासनी, लांबा, कोहलावास, मिसरी, कमोद व रावलधी की छात्राएं स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने प्रतिदिन दादरी आती हैं। सुबह के समय छात्राओं और अन्य यात्रियों के लिए एक ही बस चलाई जा रही थी। यह यात्रियों की संख्या के लिहाज से नाकाफी थी। छात्राएं लंबे समय से उनके लिए विशेष बस चलाने की मांग कर रही थी। यह व्यवस्था अब जाकर परवान चढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अधिकारियों समेत महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
बौंद-दादरी रूट पर सफर करने वाली छात्रा निशा, कविता, शालू, सुषमा, नीलम, पुष्पा और मंजू ने बताया कि छात्राओं के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने की मांग दादरी डिपो के अधिकारियों से की गई थी। कई बार अवगत करवाने पर भी मांग पूरी नहीं हुई और इसके बाद महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया।

- जाम के बाद इन रूटों पर भी चलाई गई अतिरिक्त बसें
बसों की कमी को लेकर तीन सितंबर को छात्राओं ने मैहड़ा और साहुवास गांव में जाम लगाया था। एक जगह 45 मिनट तो दूसरी जगह 60 मिनट तक जाम रहा था। इसके बाद परिवहन विभाग ने इन दोनों रूटों पर भी एक-एक अतिरिक्त बस चलाई है।

वर्सन:
हमने छात्राओं के लिए बौंदकलां से दादरी परिसर तक विशेष बस का संचालन शुरू कर दिया है। अब छात्राओं को बस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और कॉलेज के समय तक दादरी पहुंच जाएंगी।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो

फोटो: 16
दादरी बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed