{"_id":"613665188ebc3e7a2b18d489","slug":"expressed-anger-over-not-registering-a-case-against-public-health-department-charkhidadri-news-hsr610973832","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ केस दर्ज न करने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ केस दर्ज न करने पर जताया रोष
विज्ञापन
नारेबाजी कर रोष जताते व्यापारी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ थाने में दी शिकायत पर 48 घंटे बाद भी कार्रवाई
व्यापारियों ने रोष जताया है। सोमवार को जन आंदोलन समिति पदाधिकारियों ने व्यापारियों के साथ मिलकर पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी की । रोष प्रदर्शन में नगर व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता की अगुवाई में लाला लाजपतराय चौक, आंबेडकर चौक, रेलवे रोड के दुकानदारों ने हिस्सा लिया।
नितिन जांघू ने बताया कि शनिवार को सिटी थाना प्रबंधक को जनस्वास्थ्य विभाग के एसई, एक्सईन, एसडीओ व जेई पर काम में लापरवाही बरतने संबंधी शिकायत दर्ज की गई थी। इसमें इन अधिकारियों को जलभराव के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए मामला दर्ज करने की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि 48 घंटे से अधिक समय बीतने पर भी पुलिस ने इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। फैम प्रधान जयभगवान मस्ताना ने कहा कि शहर में जलभराव के जो हालात बने, समिति मानसून सत्र से पहले अधिकारियों के समक्ष उनका अंदेशा जता चुकी थी। इसके बाद भी अधिकारी मौन रहे और बाजार में जलभराव होने से व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ा। अन्य व्यापारियों ने कहा कि दुकानदारों को प्रशासन द्वारा न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है, अब दुकानदार अपने हक की लड़ाई के लिए रणनीति तैयार करेंगे। विरोध प्रदर्शन में किराना यूनियन के प्रधान चंदूलाल, कैलाश चंद, बालाराम सैन, कृष्ण, मुकेश, प्रेम, राजल, संजू स्वामी, बलवंत सैन, रमन, पवन, नितिन, सागर, राजू सैनी आदि उपस्थित रहे।
समिति की बैठक आज
जन आंदोलन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने बताया कि सीवरेज व पेयजल की व्यवस्था को लेकर समिति मंगलवार को सांय 4 बजे अग्रसेन धर्मशाला में एक बैठक करेगी। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक बुद्धिजीवी व्यक्तियों से बैठक में पहुंचने की अपील की है।