फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Expansion of bus service on Dadri-Loharu, Dadri-Satanali, Badhra-Bhiwani and Dadri-Un routes.

Charkhi Dadri News: दादरी-लोहारू, दादरी-सतनाली, बाढड़ा-भिवानी और दादरी-उण रूट पर बस सेवा का विस्तार

Sun, 14 Jan 2024 02:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 14 Jan 2024 02:33 PM IST
विज्ञापन
Expansion of bus service on Dadri-Loharu, Dadri-Satanali, Badhra-Bhiwani and Dadri-Un routes.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। परिवहन विभाग ने जिले के चार रूटों की बस सेवाओं में विस्तार किया है। इससे दैनिक करीब 500 यात्रियों को राहत मिली है। ये चारों रूट स्थानीय हैं। यहां बस सेवा की कमी से परेशान यात्री लंबे समय से बस संचालन की मांग कर रहे थे। अब जाकर रोडवेज अधिकारियों ने उनकी मांग पूरी करते हुए बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इस कदम से यात्रियों को फायदा पहुंचने के साथ विभाग की आय भी बढ़ी है।
डिपो अधिकारियों की ओर से दादरी-लोहारू, दादरी-सतनाली, बाढड़ा-भिवानी और दादरी-उण रूट पर बस सेवाओं का विस्तार किया गया है। इससे करीब 15 गांवों के यात्रियों को फायदा होगा, जिनमें कादमा जैसे बड़े गांव शामिल हैं। सुबह के समय बस सेवा मुहैया हो जाने से स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी काफी राहत मिली है। रोडवेज अधिकारियों का तर्क है कि ग्रामीणों की मांग अनुरूप ही इन बसों का संचालन किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार रानीला तक जाने वाली बस के रूट का विस्तार उण तक किया गया। पहले शाम 5:15 बजे दादरी से रानीला तक बस जाती थी। रानीला में रात्रि ठहराव कर सुबह वापस दादरी के लिए बस रानीला से ही चलती थी। इस बस का अंतिम स्टॉप उण किया गया है। बस सुबह 7:15 बजे उण से ही रवाना होगी। दादरी से लोहारू रूट पर भी बस सेवा बढ़ाई गई है। दादरी से लोहारू के लिए बस सांय 6.50 पर चलेगी जो वाया कादमा, सतनाली होते हुए लोहारू तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन दो रूटों की सेवाओं में भी विस्तार
दादरी-सतनाली रूट पर भी डिपो अधिकारियों ने बस सेवा शुरू की है। बस दादरी बस स्टैंड से दोपहर 2.50 बजे रवाना होगी। इस बस सेवा से पांच गांवों को फायदा होगा। इसके अलावा बाढड़ा-भिवानी रूट पर भी दादरी डिपो की एक बस का संचालन शुरू किया गया है। ये बस बाढड़ा बस स्टैंड से चलेगी जो हड़ौदा व सारंगपुर गांव को भी कवर करेगी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि चार रूटों पर बस सेवा बेहतर हुई है और इससे 500 दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।





इन रूटों पर बस सेवा में विस्तार की मांग कई दिनों से की जा रही थी। डिपो अधिकारियों ने इन रूटों पर बस सेवा बढ़ा दी है। अब इन रूटों से यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को आसानी होगी। - संजय कुमार, मुख्य निरीक्षक, चरखी दादरी रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed