फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   exam centers inspected

Charkhi Dadri News: 12 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाएं मिलीं फेल, कैसे लगे नकल पर नकेल

Tue, 04 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
exam centers inspected
अचीना राजकीय स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम आशीष सांगवान। स्रोत: विभाग
चरखी दादरी/बाढड़ा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं के पहले पेपर में कुछ परीक्षा केंद्रों के अंदर जमकर नकल चली जबकि बाहरी हस्तक्षेप भी रहा। इसके मद्देनजर एसपी अर्श वर्मा के आदेश के अनुसार सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों ने रविवार को सभी 37 परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। एसडीएम भी निरीक्षण करने पहुंचे। 12 केंद्रों पर कोई न कोई अव्यवस्था मिली।
विज्ञापन

वहीं, निरीक्षण के बाद बाढड़ा डीएसपी सुभाषचंद्र ने दादरी महिला थाना में रविवार शाम प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने बताया कि 37 में से 12 परीक्षा केंद्रों में छोटी-मोटी खामियां पाई गईं। कहीं दीवार नीची मिली तो कहीं खिड़की टूटी मिली। इन खामियों से संबंधित अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। साथ ही परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण की रिपोर्ट भी एसपी अर्श वर्मा को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि दसवीं और 12वीं कक्षा का अभी एक-एक पेपर हुआ है। दोनों कक्षाओं के पहले पेपर में जिले के परीक्षा केंद्रों पर नकल डालने वालों का बोलबाला नजर आया। यहां तक की प्रश्नपत्र उड़नदस्ते ने भी कुछ परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप पकड़ा और ग्राम पंचायतों के स्थिति में सुधार का आश्वासन देने के बाद ही परीक्षा केंद्र पर की जाने वाली आगामी कार्रवाई रोकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, उड़नदस्तों को कुछ परीक्षा केंद्र ऐसे मिले, जिनके आसपास लोगों को जमावड़ा भी मिला। इन तमाम पहलुओं को देखते हुए एसपी अर्श वर्मा ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। इसके मद्देनजर निरीक्षण किया गया।

डीएसपी सुभाषचंद्र, दिनेश यादव और धीरज कुमार के अलावा सभी एसचएचओ ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं, परीक्षा केंद्र की खामियों को लेकर पुलिस अधिकारी आपस में बातचीत करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed