फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ex-soldier riding scooter dies after being hit by car

Charkhi Dadri News: कार की टक्कर से स्कूटर सवार पूर्व सैनिक की मौत

Wed, 17 Jul 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 17 Jul 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Ex-soldier riding scooter dies after being hit by car
मृतक गुरदयाल। स्रोत:परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/ झोझूकलां। झोझूकलां और गुडाना के बीच मंगलवार दोपहर एक कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। मृतक गुरदयाल (63) पिछले लंबे समय से दादरी शहर के महेंद्रगढ़ चुंगी क्षेत्र में रह रहे थे, जबकि उनका पैतृक गांव जेवली है। झोझूकलां थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और कार चालक पर केस दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार गुरदयाल मंगलवार दोपहर स्कूटर पर सवार होकर दादरी से अपने गांव जेवली जा रहा था। जब वह झोझूकलां और गुडाना के बीच पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में गुरदयाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में कार सवार ज्योति नामक महिला भी घायल हुई और उसे उपचार के लिए झोझूकलां सीएचसी में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही झोझूकलां थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुरदयाल के शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां मृतक के भतीजे नरेंद्र के बयान पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी की मानें तो हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक गुरदयाल के भतीजे के बयान पर आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। - सतीश कुमार, एसआई एवं जांच अधिकारी, झोझूकलां थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed