{"_id":"6765c10ad795a8ee1603b684","slug":"ex-serviceman-duped-of-rs-40000-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-128361-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: साइबर अपराधी ने एसबीआई कर्मचारी बन पूर्व सैनिक से ठगे 40,000","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: साइबर अपराधी ने एसबीआई कर्मचारी बन पूर्व सैनिक से ठगे 40,000
Sat, 21 Dec 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के इसी साइबर थाने में पूर्व सैनिक की शिकायत पर केस दर्ज हुआ।
चरखी दादरी/बौंदकलां। खुद को एसबीआई कर्मचारी बताकर साइबर अपराधी ने बौंदखुर्द निवासी पूर्व सैनिक से 40,000 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने ठगी की शिकायत दादरी साइबर थाना पुलिस को दी है इसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात सुलझा दी जाएगी।
पुलिस को दी गई शिकायत में बौंदखुर्द निवासी रामभोल पुत्र महाबीर सिंह ने बताया कि वह आर्मी से रिटायर्ड हैं। छह दिसंबर को उनके पास एक फोन आया। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि वह एसबीआई से बोल रहा है। आपका क्रेडिट कार्ड कई दिनों से प्रयोग न हो पाने के कारण अस्थायी रूप से बंद है। अगर इसे स्थायी रूप से बंद कराना है तो भेजे गए ओटीपी की जानकारी दे दो।
रामभोल के अनुसार वह ठग की बातों में आ गया और उसने मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी उससे साझा कर ली। इसके बाद दो ट्रांजेक्शन के जरिये उसके खाते से 40,000 रुपये कट गए। इसके बाद वह बैंक पहुंचा तो उसे ठगी का पता चला। वारदात के बाद पूर्व सैनिक 19 दिसंबर को थाने पहुंचा और ठगी संबंधी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।