फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ex cm bansilal death anniversar celebrated

Charkhi Dadri News: पूर्व सीएम की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 29 Mar 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
ex cm bansilal death anniversar celebrated
फोटो- 38
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान के आवास पर स्वर्गीय बंसीलाल को श्रद्धांजलि देते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन

विधायक सुनील सांगवान के आवास पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, विकास पुरुष दिवंगत बंसीलाल को किया नमन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी विधायक सुनील सांगवान के निवास पर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पुण्यतिथि पर शोकसभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने की। सभा की शुरुआत पूर्व सहकारिता मंत्री दिवंगत सतपाल सांगवान के समर्थकों ने पूर्व सीएम के चित्र पर पुष्प अर्पित की।
विधायक सुनील सांगवान ने गोलागढ़ में बंसीलाल की समाधि पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि उनके पिता पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान चौधरी बंसीलाल से प्रेरणा लेकर ही राजनीति में आए थे। उनसे प्रेरणा लेकर ही इस क्षेत्र का विकास करवाया। अब वह अपने पिता के सपनों को साकार करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

सुनील सांगवान ने कहा कि बंसीलाल ने सदैव हर वर्ग को साथ लेकर प्रदेश की भलाई व विकास के लिए कार्य किया। उनके किए गए कामों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। दोनों भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन, उनकी स्मृतियां जीवित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अशोक पंवार, सत्यव्रत सांगवान, रविंद्र सिलगर, अजय चरखी, विजय खातीवास, पूर्व चेयरमैन हरपाल छपार, वाइस चेयरमैन संदीप फोगाट, पार्षद विनोद वाल्मीकि, कुलदीप सैनी, सुनील गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed