फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ex central minister meet for sadbhawana yatra

Charkhi Dadri News: पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने सद्भाव यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी

Thu, 30 Oct 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 30 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
ex central minister meet for sadbhawana yatra
दादरी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह। संवाद
फोटो 8 : दादरी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन

सद्भाव यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रूट मैप तैयार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हिसार के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रदेश में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा के दादरी आगमन की तैयारियों के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता चौ. बीरेंद्र सिंह बुधवार देर शाम को दादरी पहुंचे। चौ. बीरेंद्र सिंह ने दादरी की एमसी कॉलोनी में वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह अहलावत के निवास स्थान पर यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
चौ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि सद्भाव यात्रा का पहला चरण 6 नवंबर को पूरा होगा। उसके बाद यात्रा का दूसरा चरण 11 नवंबर को नांगल चौधरी से शुरू होगा। दूसरे चरण में यह यात्रा महेंद्रगढ़, दादरी, भिवानी, सोनीपत आदि जिले से होकर गुजरेगी। यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर उन्होंने यात्रा के महेंद्रगढ़ व दादरी जिला प्रभारी राजेंद्र अहलावत के निवास पर दादरी, बाढड़ा व लोहारू हलके के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और रूट तैयार किया। साथ ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं।
विज्ञापन

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा द्वारा प्रदेश को जाति व धर्म के नाम पर तोड़ा जा रहा है। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सद्भाव यात्रा निकालने के लिए सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी और 150 से ज्यादा कार्यकर्ता पूरी यात्रा में स्थायी तौर पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा लोहारू के बाद बाढड़ा हलके में होते हुए दादरी में पहुंचेगी। दादरी शहर से भी यह यात्रा निकलेगी।
पत्रकारों से बात करते हुए चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश को तोड़ने का काम कर रही है। सद्भाव यात्रा लोगों को जोड़ रही है। राजेंद्र अहलावत ने बताया कि दादरी में यात्रा प्रभारी अधिवक्ता सुनील सांगवान, नरेंद्र सरपंच फतेहगढ़, लीलाराम फोगाट, संजय बिडलान, राजबीर ढिंढोरिया तथा बाढड़ा में यात्रा प्रभारी की जिम्मेदारी संजीव असावरी, राजू मान, बबली ठेकेदार, नवीन, राजेश पातुवास को सौंपी गई है।

बैठक में पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक, पूर्व विधायक रघबीर सिंह छिल्लर, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, जोरावर सरपंच, लीला फोगाट, डॉ. ओमप्रकाश आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed