{"_id":"62127df5ef75d9484f795305","slug":"every-house-built-in-dhanis-will-get-electricity-connection-charkhidadri-news-hsr6248190154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाणियों में बने प्रत्येक घर को मिलेगा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाणियों में बने प्रत्येक घर को मिलेगा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाणियों में बने प्रत्येक घर को मिलेगा बिजली कनेक्शन
सरकार ने दिए बिजली निगम को सर्वे के आदेश, जिले में 70 हैं छोटी-बड़ी ढाणियां
चरखी दादरी। गांवों से दूर बसी ढाणियों के निवासियों को भी अब बिजली कनेक्शन मिलेंगे। इसके लिए सरकार ने सर्वे करवाने के निर्देश दिए हैं ताकि हर घर में बिजली का उजाला बना रहे। जिला में 168 ग्राम पंचायतों के अलावा 70 से अधिक ढाणियां भी हैं जिनमें 15 से 50 तक मकान बने हुए हैं।
जिला के बहुत से ऐसे गांव है जिनमें लोग गांव के पुराने मकानों को छोड़कर बाहरी सीमा या खेतों में मकान बना लिए। धीरे-धीरे इन क्षेत्रों में ढाणियां बस गई। इनमें मकानों की संख्या 15 से 50 तक पहुंच गई। ऐसे में इन लोगों को बिजली संबंधी परेशानी होती रही है जबकि बिजली मूलभूत सुविधाओं में बड़ी जरूरत है। बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।
अब सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सभी ढाणियों में बिजली कनेक्शन जारी किए जाए ताकि इन लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतेें न हों। गत 11 फरवरी को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बिजली अधिकारियों को इसे सिरे चढ़ाने के लिए सर्वे करवाने के निर्देश दिए ताकि हर मकान मालिक को बिजली कनेक्शन जारी हो सके। इसके लिए बिजली निगम को अलग से पोल भी लगाने होंगे। बिजली निगम इसके लिए पहले सर्वे करेगा ताकि तारों व पोल आदि का आकलन हो सके। संवाद
विज्ञापन
- 730 लाख यूनिट है प्रतिमाह का खपत
इस समय तकरीबन घरों में बिजली कनेक्शन है। जिला में इस समय 90 फीडरों और 11170 बिजली ट्रांसफार्मरों के जरिये आपूर्ति की जा रही है। प्रतिमाह बिजली की खपत 730 लाख यूनिट तक है। बिजली आपूर्ति में सुधार व विस्तार पर भी बिजली निगम की ओर से समय-समय पर योजनाएं तैयार की जाती हैं।
----------
==बिजली निगम हर घर तक बिजली आपूर्ति करवाने को कृत संकल्प है। ढाणियों में भी सरकार व निगम की हिदायतों व नियमों के अनुरूप बिजली कनेक्शन जारी किए जाएंगे। जैसे ही अगली गाइडलाइन मिलती है उसी के अनुरूप काम शुरू करवा दिया जाएगा।
शंकरलाल, एसडीओ, बिजली निगम