फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Every Family should built ID Card

सभी परिवारों की फैमिली आईडी बनवाना सुनिश्चित करें नंबरदार : डीसी

Mon, 26 Aug 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Every Family should built ID Card
बैठक में दिशा-निर्देश देते उपायुक्त धर्मवीर सिंह व मौजूद सीटीएम और एसडीएम। - फोटो : CharkhiDadri
नंबरदार जिला प्रशासन की अहम इकाई है। नंबरदारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य रुचि के साथ करना चाहिए। यह बात उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने लघु सचिवालय सभागार में नंबरदारों की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री परिवार समृद्घि योजना शुरू करने जा रही है और इसका लाभ केवल फैमिली आईडी बनवाने वाले परिवारों को ही मिलेगा। उन्होंने नंबरदारों को निर्देश दिए कि वो ग्रामीणों को फैमिली आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, जिसमें एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलता है। इसी प्रकार बैंक में प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना व जीवन ज्योति बीमा योजना का आम उपभोक्ता केवल एक फार्म भरकर व मामूली शुल्क अदाकर दो लाख रुपये से दस लाख रुपये तक के बीमा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार ने इन दिनों मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों के पंजीकरण का ऑनलाइन अभियान चलाया हुआ है। इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त है। सभी किसानों को अपनी जमीन का ब्योरा देते हुए इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाना चाहिए, ताकि वे सरकारी समर्थन मूल्य पर अपनी फसल को बेच सकें। नंबरदार प्रशासन का एक आवश्यक अंग है। इसलिए उन्हें भी अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। उपायुक्त ने नंबरदारों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी नंबरदारों से परिवार पहचान पत्र बनवाने पर जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि नंबरदार ग्रामीणों को फसल अवशेष न जलाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर नंबरदारों ने उपायुक्त धर्मवीर सिंह, दादरी एसडीएम संदीप अग्रवाल, बाढड़ा एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, जिला राजस्व अधिकारी सुखबीर सिंह को पगड़ी व शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार कंवलसिंह यादव, साहबराम, नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा, नरेश कुमार, मार्केटिंग बोर्ड के जिला प्रबंधक श्यामसुंदर बंसल, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अभिमन्यु, संजय कुमार, पीएनबी मैनेजर संदीप वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी केएल शर्मा, रविंद्र सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी निर्मल शर्मा, गीता सहारण, कृषि अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार, मार्केट कमेटी सचिव बसंत कुमार, रामकिशन, खाद्य निरीक्षक रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed