फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Every expenditure of the candidate should be monitored

Charkhi Dadri News: एफएसटी और एसएसटी रहें सक्रिय, उम्मीदवार के हर खर्च पर रखी जाए नजर

Wed, 01 May 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 01 May 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Every expenditure of the candidate should be monitored
समीक्षा बैठक में मौजूद चुनाव खर्चा पर्यवेक्षक परनेश गुप्ता और उपेंद्र सिंह व साथ में मौजूद डीसी
चरखी दादरी। जिले के चुनाव खर्चा पर्यवेक्षक परनेश गुप्ता व उपेंद्र सिंह ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने उन्हें तैयारियों की जानकारी दी। परनेश गुप्ता ने कहा कि चुनाव संपन्न होने तक जिले में हर राजनीतिक गतिविधि पर नजर रखें और चुनाव प्रचार की प्रत्येक गतिविधि का खर्च संबंधित उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाए। एफएसटी और एसएसटी हर समय सक्रिय रहें और चुनावी गतिविधियों की वीडियोग्राफी करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक ने जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों पर संतोष जाहिर किया और कहा कि चुनाव के दौरान अवैध खर्चे को लेकर निर्वाचन आयोग गंभीर है और इसे लेकर स्पष्ट निर्देश भी हैं। ऐसे में जिले की सभी संबंधित टीमें पूरी तरह से सक्रियता के साथ काम करें और चुनाव प्रचार से संबंधित हर गतिविधि को रिकॉर्ड किया जाए ताकि उससे संबंधित खर्चे को उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला में अवैध शराब तस्करी आदि पर भी नजर रखें और नाकों पर तैनात एफएसटी व एसएसटी हर समय सतर्क रहकर काम करें। आज पहली समीक्षा बैठक है, इसके बाद वे स्वयं औचक निरीक्षण करने के लिए कभी भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नामांकन वाले दिन से जुड़ना शुरू होगा खर्चा
परनेश गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार नामांकन वाले दिन से संबंधित उम्मीदवार के खाते में खर्चा जुड़ना शुरू हो जाएगा। उसी दिन उम्मीदवार को खर्चा रजिस्टर उपलब्ध करवाया दिया जाएगा। इसी प्रकार खर्चा टीम को भी शैडो रजिस्टर दिया जाएगा, जिसमें संबंधित उम्मीदवार के चुनाव प्रचार से संबंधित प्रबंधों पर आए खर्च को दर्ज किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान तीन बार खर्चा रजिस्टर की जांच करवानी भी जरूरी है।

जिलास्तर पर बनाया जा चुका कंट्रोल रूम
उपायुक्त ने बताया कि खर्चा को लेकर जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों से रिपोर्ट इसी कंट्रोल रूम में आती है। अगर कभी दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ कार्यक्रम होगा तो उसके लिए भी व्यवस्था की जा चुकी है। चुनाव खर्च पर निगरानी के लिए सभी जरूरी टीमों का गठन कर दिया गया है। जिला प्रशासन की इसको लेकर पूरी तैयारी है और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। किसी भी हाल में चुनाव प्रचार से संबंधित खर्च छूटेगा नहीं।




एसपी ने दी पुलिस की तैयारियों की जानकारी
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने पुलिस की ओर से की गई तैयारियों की जानकारी दी। खर्चा नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के सीईओ प्रदीप कौशिक ने टीम को दिए गए प्रशिक्षण के बारे में बताया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed