फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Even as harvesting has picked up pace, millions of quintals of wheat remain in the markets, increasing farmers' problems

Charkhi Dadri News: उठान ने पकड़ी गति फिर भी लाखों क्विंटल गेहूं पड़ा है मंडियों में, किसानों की बढ़ रही परेशानियां

Wed, 22 Apr 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 22 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Even as harvesting has picked up pace, millions of quintals of wheat remain in the markets, increasing farmers' problems
अनाज मंडी परिसर में दूर तक लगी गेहूं की ढेरियां।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर की अनाज मंडी में भले ही आवक का आंकड़ा कम हो रहा है लेकिन पिछले लंबे समय से परिसर में पड़े लाखों क्विंटल गेहूं की खरीद व उठान न होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक खरीदी गई फसल गोदामों तक नहीं जाएगी तब तक उनको भुगतान राशि से वंचित रहना पड़ेगा जिसके चलते उनके अनेक जरूरी काम भी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

भले ही आढ़तियों और किसानों के विरोध के बाद पिछले तीन दिनों से उठान प्रक्रिया में तेजी आई है लेकिन फिलहाल जिले के खरीद केंद्रों पर छह लाख क्विंटल से अधिक गेहूं खुले में पड़ा है। किसानों का भुगतान न होने से उनकी धड़कने बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को खरीद केंद्रों पर 433 किसानों के गेट पास जारी किए गए जिनके माध्यम से 17,198 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। इसके साथ ही जिले में कुल आवक का आंकड़ा 6,08,861 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

वहीं सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड ने 80,338 क्विंटल, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 65,462 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। अभी तक जिले में 3,56,249 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद हो चुकी है। इसके साथ ही उठान प्रक्रिया में भी तेजी लाते हुए मंगलवार को 22,386 क्विंटल गेहूं की उठान कर गोदामों में पहुंचाया गया। तीन दिनों से एजेंसी की ओर से बढ़ाई गई गाड़ियाें की संख्या के बाद 1,57,888 क्विंटल गेहूं गोदामों में पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5.93 लाख क्विंटल गेहूं पड़ा है खरीद केंद्रों पर
इन खरीद केंद्रों में पड़ा है इतना गेहूं.....

खरीद केंद्र गेहूं की आवक खरीदी गई गेहूं उठान
दादरी 2,47,713 1,45,800 55,176
बाढड़ा 97,629 41,727 22,492
झोझू कलां 28,923 19,282 12,201
बौंद कलां 1,09,704 80,094 31,456
बेरला 44,064 24,879 14,563
छपार 80,828 44,467 22,000

वर्सन :
अनाज मंडियों, खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद और उठान में तेजी आने के बाद किसानों के खाते में भुगतान राशि पहुंचनी शुरू हो गई है। वहीं जल्दी ही वंचित किसानों के खाते में भी भुगतान राशि पहुंचने की संभावना है।
-- सतीश सैनी, मैनेजर हैफेड, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed