फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Even after getting 74 lakhs, the days of Bondkalan CHC building did not work again.

74 लाख मिलने के बाद भी बौंदकलां सीएचसी भवन के नहीं फिरे दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Even after getting 74 lakhs, the days of Bondkalan CHC building did not work again.
चरखी दादरी। बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरम्मत कार्य का बजट ट्रांसफर हुए चार माह बीत चुके हें, लेकिन अब तक पीडब्ल्यूडी ने काम शुरू नहीं करवाया है। दूसरी ओर भवन की छत से मलबा गिरने से स्टाफ सदस्य भय के साये में काम करने को विवश हैं। दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही टेंडर आमंत्रित कर मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बौंदकलां सीएचसी भवन के मरम्मत कार्य की दरकार लंबे समय से बनी हुई है। पिछले दो साल की अगर बात करें तो पांच से छह बार भवन की छत से मलबा टूटकर गिर चुका है। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में कोई मरीज या स्वास्थ्य कर्मी नहीं आया।
विज्ञापन

सीएचसी के मरम्मत कार्य के लिए गत जनवरी माह में सरकार ने 74 लाख का बजट मंजूर किया था। गत फरवरी में बजट स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचा था और उसके तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह राशि पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर दी थी। पीडब्ल्यूडी को यह राशि ट्रांसफर किए चार माह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू नहीं करवाया है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि वो पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के संपर्क में हैं और जल्द ही भवन का मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 15 कर्मचारी हैं तैनात
बौंदकलां सीएचसी पर 15 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें मेडिकल ऑफिसर के अलावा स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। नियमित अंतराल पर मलबा गिरने की घटनाएं होने से ये कर्मचारी लंबे समय से भय के साये में काम करने को विवश हैं।
- 22 गांवों का है जुड़ाव, दैनिक ओपीडी 60 से अधिक
बौंदकलां सीएचसी से 22 गांवों का जुड़ाव हैं और इसकी दैनिक ओपीडी 60 से अधिक रहती है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी के अधीन हैं। एक माह की अगर बात करें तो करीब दो हजार मरीज सीएचसी के अलावा इसके अधीन आने वाले अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचते हैं।
वर्जन::
बौंदकलां सीएचसी भवन के मरम्मत कार्य के लिए हम बजट राशि पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर चुके हैं। हम लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

डॉ संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ
-----
वर्जन:
कोड ऑफ कंडक्ट लगने की वजह से हम टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। अब जल्द ही बौंदकलां सीएचसी भवन की मरम्मत के लिए टेंडर आमंत्रित कर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
- कृष्ण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed