{"_id":"61df1f9d07014a4edb216f80","slug":"evacuation-stalled-due-to-collapse-of-35-year-old-40-inch-main-sewer-line-more-than-60-manhole-overflows-in-the-city-charkhidadri-news-hsr6218819123","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 साल पुरानी 40 इंची मुख्य सीवर लाइन धंसने से निकासी ठप, शहर में 60 से ज्यादा मैनहोल ओवरफ्लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 साल पुरानी 40 इंची मुख्य सीवर लाइन धंसने से निकासी ठप, शहर में 60 से ज्यादा मैनहोल ओवरफ्लो
विज्ञापन
ढाणी फाटक आरओबी सर्विस लेन पर ठप सीवर व्यवस्था के चलते भरा पानी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पांच से आठ जनवरी तक हुई 59 बारिश भले ही अब रुक चुकी हो मगर शहर वासियों की परेशानी दिन बढ़ गई है। बारिश से झज्जर घाटी स्थित मुख्य 40 इंची सीवर लाइन तीन किलोमीटर लंबाई में धंस गई। जिससे पूरे शहर की सीवर व्यवस्था ठप हो गई है। विभाग के 12 कर्मचारी इसे दुरुस्त करने में लगे है। लाइन में जाल बिछाकर इसे ठीक किया जा रहा है। शहर में इस समय 60 सीवर मैनहोल ओवरफ्लो कर रहे हैं।
समय समय पर शहर के लोग सीवर की समस्या को लेकर धरना व रोष जताते रहे है लेकिन सीवर की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। मानसून सीजन के दौरान भी शहर की सीवर व्यवस्था ठप हो गई थी। ऐसे ही हालात अब चार दिन की बारिश के बाद शहर में बन गए है। बारिश से शहर के झज्जर घाटी क्षेत्र में सीवर की मुख्य 40 इंची लाइन धंस गई, जिससे पानी की निकासी ठप हो गई। ऐसे में शहर का दूषित पानी एसटीपी तक भी नहीं पहुंच रहा है। विभाग का तर्क है कि इस समय अलग-अलग टीमें सीवर के काम में जुटी हुई है। इस काम में 12 कर्मचारी लगे हुए हैं। जेटिंग मशीन के जरिये ब्लॉकेज खोली जा रही हैं। इतना ही नहीं 40 से ज्यादा सीवर मैनहोल की सफाई भी की गई है।
प्रतिदिन खोल रहे 10 से 12 ब्लॉकेज
जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का कहना है कि प्रतिदिन 10-12 ब्लॉकेज खोली जा रही हैं। आने वाले कुछ दिनों में पूरे शहर की ब्लॉकेज खोल दी जाएंगी। सीवर व्यवस्था को पूर्णतया ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सीवर लाइन में प्लास्टिक कचरा, गोबर एवं मल न डाले इसी से लाइन ब्लॉक हो रही हैं।
विज्ञापन
कोरोना के साथ डेंगू फैला हो स्थिति होगी खतरनाक : डॉ. गौरव
डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज का कहना है कि इस समय कोरोना के जिले में लगातार केस मिल रहे हैं। शहर में भी कई संक्रमित मिल चुके हैं। इस समय शहर में जलभराव होना चिंता की बात है। इससे डेंगू का दोबारा से प्रकोप बन सकता है। अगर कोरोना के साथ डेंगू फैल गया तो स्थिति बेहद खतरनाक होगी। जल्द से जल्द शहर से पानी की निकासी करवाई जानी चाहिए।
वार्ड में सीवर व्यवस्था बेपटरी पर है। विभाग को इसका स्थायी समाधान करना चाहिए। मैनहोल बैक मारते हैं। सीवर के पानी की निकासी के उचित प्रबंध करने चाहिए। सीवर समस्या से पूरा शहर परेशान है। - उषा चौहान, निवर्तमान पार्षद, वार्ड 14
शहर में सीवर व्यवस्था का बुरा हाल है। हर वार्ड मेें सीवर समस्या बनी हुई है। पानी की निकासी नहीं हो रही है। लाइनें कंडम हो चुकी हैं। पानी एसटीपी तक नहीं पहुंच पाता है। विभाग को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। - रविंद्र गुप्ता, निवर्तमान पार्षद, वार्ड-6
धंसी हुई मुख्य लाइन को रिपेयर करने का 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। बारिश के कारण यह मुख्य लाइन धंस गई, जिससे शहर की पानी निकासी ठप हो गई। लाइन में जाल डाला गया है। यह लाइन करीब 35 साल पुरानी है जो जर्जर हो चुकी है।
जगदीश चंद्र, जनस्वास्थ्य विभाग, एसडीओ