फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Enthusiasm among youth for district level youth festival: Vijender Singh

जिलास्तरीय युवा उत्सव के लिए युवाओं में उत्साह: बिजेंद्र सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm among youth for district level youth festival: Vijender Singh
चरखी दादरी। जनता कॉलेज परिसर में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित होने वाले जिला स्तरीय युवा उत्सव को लेकर स्थानीय युवा कलाकारों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। यह कार्यक्रम 13 अक्तूबर को सुबह 9 बजे शुरू होगा। खेल प्रशिक्षक विजेंद्र सिंह ने यह जानकारी बताया कि युवा उत्सव के दौरान विभिन्न विधाओं में युवा कलाकारों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिता करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस उत्सव में 15 से 29 साल तक की आयु का कोई भी युवा भाग ले सकता है। विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार एक हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 750 रुपये और तृतीय पुरस्कार 500 रुपये होगा। उन्होंने बताया कि ग्रुप डांस, ग्रुप सोंग आदि प्रतिस्पर्धा में टीम के कलाकारों की संख्या के हिसाब से पुरस्कार राशि मिलेगी। उदाहरण के तौर पर कोई टीम पहले नंबर पर आती है और उसके दस कलाकारों ने स्टेज पर डांस किया है तो दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिलास्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत व नाटक स्पर्धा में सामूहिक टीमें भाग ले सकती हैं। शास्त्रीय नृत्य में कुचीपुड़ी, भरतनाट्यम, मणिपुरी, ओडिसी व कत्थक कलाकारों की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। शास्त्रीय गायन में हिंदुस्तानी व कर्नाटकी संगीत की स्पर्धा होगी और व्यक्तिगत स्पर्धा में हारमोनियम लाइट, गिटार, सितार, बांसुरी, तबला, मृदंग, वीणा वादन की प्रस्तुति दी जा सकती है। जिलास्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले कलाकार 13 अक्तूबर को ही सुबह नौ बजे अपना नाम दे सकते हैं। उसके लिए उनको आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र की प्रति और शिक्षण संस्थान या स्वैच्छिक संस्थान के मुखिया का सत्यापित पत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed