फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Entering the plot, attacked the person with an axe, also attacked the friend who came to save him

प्लॉट में घुसकर व्यक्ति पर किया कुल्हाड़ी से हमला, बचाने आए दोस्त पर भी किए वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Entering the plot, attacked the person with an axe, also attacked the friend who came to save him
चरखी दादरी। प्लॉट में सो रहे एक व्यक्ति पर पांच लोगों ने कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने इस दौरान बचाव करने आए दोस्त पर भी वार किए। दोनों घायलों में से एक को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में घायल पक्ष के बयान पर आरोपी पक्ष के पांच लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घायल राजसिंह ने बताया कि रविवार को वह अपने दोस्त देवेंद्र के साथ उसके प्लॉट में सो रहा था। रात करीब दो बजे पांच व्यक्ति प्लॉट की दीवार फांदकर अंदर आ गए। उन्होंने सो रहे देवेंद्र पर कुल्हाड़ी व रॉड से हमला कर दिया। हमले में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राजसिंह ने बताया कि जब वह देवेंद्र का बचाव करने आया तो हमलावरों ने उस पर भी वार कर दिए। शोर होने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। इसके बाद परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां से देवेंद्र को गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed