फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ensure proper arrangements in night shelters during winter season, SDM visits

Charkhi Dadri News: सर्दी के मौसम में रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था करें सुनिश्चित, एसडीएम ने किया दौरा

Wed, 10 Dec 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 10 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ensure proper arrangements in night shelters during winter season, SDM visits
दादरी के रोजगार्डन में बनाया गया रैन बसेरा।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शीतलहर और कड़ाके की सर्दी के संभावित प्रभावों को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को रैन बसेरों में सभी प्रकार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। मौसम विभाग की ओर से मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असुरक्षित न रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम योगेश सैनी ने रैन बसेरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शीतलहर के दौरान बेघर और जरूरतमंद लोगों के लिए रैन बसेरे होना आवश्यक है, इसलिए रैन बसेरों के संचालन, प्रबंधन और सुविधाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। बस स्टैंड के पास रोज गार्डन और रेलवे स्टेशन के पास बल्ला वाला धर्मशाला में रैन बसेरे बनाए गए है।
विज्ञापन

सभी रैन बसेरों में गर्म बिस्तर, पर्याप्त कंबल, स्वच्छ पानी और प्रकाश की व्यवस्था उपलब्ध हो। कोई भी व्यक्ति बाहर खुले में सोता मिला तो उसे तत्काल रैन बसेरे में ले जाया जाए। अगर कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए कंबल, रजाई इत्यादि दान देना चाहते हैं तो वह जिला रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed