फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   engineer inspected power sub station

Charkhi Dadri News: नवनिर्माणाधीन 7 बिजली सब स्टेशन से मई के तीसरे सप्ताह में शुरू होगी आपूर्ति

Sun, 30 Mar 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 30 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
engineer inspected power sub station
बाढड़ा में निर्माणाधीन बिजली सब स्टेशन कार्य का जायजा लेने पहुंचे अधीक्षक अभियंता अनुपम कटियार।
फोटो - 21
विज्ञापन

बाढड़ा में निर्माणाधीन बिजली सब स्टेशन कार्य का जायजा लेने पहुंचे अधीक्षक अभियंता अनुपम कटियार। संवाद

- डीएचबीवीएनएल निर्माण शाखा के अधीक्षक अभियंता अनुपम कटियार ने शनिवार को निरीक्षण कर निर्माण कार्याें का लिया जायजा, काम में देरी बरतने पर स्थानीय अधिकारियों को दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। डीएचबीवीएनएल निर्माण शाखा के अधीक्षक अभियंता अनुपम कटियार ने जिले में निर्माणाधीन सात बिजली सब स्टेशनों का निरीक्षण कर काम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कई जगह बिजली आपूर्ति के विस्तार में आ रहीं परेशानियों और समस्याओं पर स्थानीय अधिकारियों को हिदायत दी। निर्धारित समयावधि में काम को पूरा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि मई के तीसरे सप्ताह में झोझूकलां, बाढड़ा, अटेला बिजली सब स्टेशन से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से चरखी दादरी जिले में 30 करोड़ की लागत से बाढड़ा व दादरी के अलावा गांव अटेला, मानकावास, झोझूकलां, रानीला, गोठड़ा आदि सात गांवों में 33 केवी के बिजली सब स्टेशनों का निर्माण करवाया जा रहा है। 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन बिजली सब स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे अधीक्षक अभियंता अनुपम कटियार के साथ एसडीओ राजबीर सिंह व रामसिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने टेंडर स्वीकृति समेत लगाए जा रहे उपकरणों की जांच की। वहीं, कई जगह काम में देरी करने पर संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार की नसीहत दी। साथ ही जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
वहीं, भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा की अगुवाई में किसानों ने अधीक्षक अभियंता से मुलाकात कर कृषि क्षेत्र में पर्याप्त बिजली आपूर्ति देने की मांग की।
- लाइनें हटाने के काम पर जताया असंतोष
अधीक्षक अभियंता अनुपम कटियार ने गांव रानीला, गोठड़ा, मानकावास में आपूर्ति लाइनों के हटाने में लापरवाही बरतने पर विभाग की निर्माण शाखा भिवानी के उपमंडल अधिकारी के कामकाज पर असंतोष जताया। उन्होंने बकाया काम को तुरंत पूरा कर रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया।

- इन परियोजनाओं की गति पर जताया संतोष
अधीक्षण अभियंता ने झोझूकलां, बाढड़ा, अटेला कलां में निर्माणाधीन बिजली सब स्टेशन के कार्य की प्रगति पर संतोष प्रकट किया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों व टेंडर लेने वाली कंपनी को शेष बचे कार्य को जल्द पूरा कर मई माह के तीसरे सप्ताह तक आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed