फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   encroachment on government land

Charkhi Dadri News: जिला प्रशासन की नाक तले सरकारी जमीन पर झुग्गियां फिर से हो गईं आबाद, अधिकारी माैन

Fri, 16 May 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 16 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
encroachment on government land
घसोला रोड पर कोर्ट कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए चिह्नित जगह पर बनाई गईं झुग्गियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के कॉलेज रोड स्थित परसराम हेतराम स्कूल के पास सरकारी जमीन से 23 अप्रैल को प्रशासन ने झुग्गियां हटाई थीं। इसके बाद प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने अब एक के बजाय दो जगह सरकारी जमीन पर डेरा डाल लिया है। वहीं, संबंधित अधिकारी बेखबर हैं।
परसराम हेतराम स्कूल के पास झुग्गियां फिर से आबाद होने लगी हैं। वहीं, यहां से हटाए गए कुछ परिवारों ने निर्माणाधीन लघु सचिवालय के पास कोर्ट कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए चिह्नित जगह पर डेरा डाल लिया है। संवाददाता ने वीरवार को दोनों जगह सरकारी जमीन पर डाली गईं झुग्गियों के पास पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान परसराम हेतराम स्कूल के पास सरकारी जमीन पर 32 झुग्गियां मिलीं। 23 अप्रैल को कार्रवाई के बाद यहां करीब 21 झुग्गियां बची थीं। वहीं, कोर्ट कॉम्पलेक्स के लिए चिह्नित जगह की स्थिति देखें तो यहां 30 झुग्गियां बना दी गई हैं। सूत्रों की मानें तो झुग्गियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संबंधित अधिकारी मौन हैं। दरअसल, नगर परिषद की ओर से अप्रैल में शहर की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इसमें कॉलेज रोड पर बनीं झुग्गियां विभाग ने तोड़ दी थीं। सभी लोगों को वहां से जाने के निर्देश दिए थे। हालांकि, उस दौरान 21 झुग्गियों को आवास आवेदन के चलते बिना तोड़े ही छोड़ दिया था। इसके अलावा, सभी झुग्गियों पर पीला पंजा चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब फिर से यहां पर झुग्गियां आबाद होने लगी हैं। वहां रह रहे परिवारों का कहना है कि जिन परिवारों के आशियाने नहीं तोड़े गए वे टूटने के डर से किराये पर रहने लगे हैं। इसके साथ ही, कुछ लोग वहां से पलायन कर गए तो कुछ ने वहीं पर ही टूटी झुग्गी को संवार लिया और पहले की तरह गुजर-बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed