फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Employees stand firm for their rights, stop tipper and throw garbage on the road

Charkhi Dadri News: हक के लिए अड़े कर्मचारी, टिप्पर रुकवा सड़क पर फेंका कचरा

Tue, 12 May 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 12 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Employees stand firm for their rights, stop tipper and throw garbage on the road
चरखी गेट क्षेत्र में ऑटो टिप्पर से कचरे को सड़क पर डालते सफाई कर्मचारी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने अब 14 मई तक हड़ताल बढ़ा दी है। पिछले 11 दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर हालात बिगड़ने लगे हैं। मांगें न माने जाने से क्षुब्ध सफाई कर्मचारियों ने सोमवार सुबह एजेंसी कर्मचारियों को चरखी गेट क्षेत्र में बने डंपिंग प्वाइंट से कचरे का उठान नहीं करने दिया।
विज्ञापन

विवाद बढ़ता देख नगर परिषद अधिकारियों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस के समझाने पर भी कर्मचारी नहीं माने। इस दौरान शहर के विभिन्न मुख्य स्थानों से गुजर रहे कचरे से भरे टिप्पर वाहनों को भी सफाई कर्मचारियों ने सड़कों पर ही खाली करवा दिया। विभिन्न मांगों के लिए सफाई कर्मचारी गत एक मई से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

निजी एजेंसी की ओर से डोर-टू-डोर कचरे का उठान किया जा रहा है। अब सफाई कर्मचारी डंपिंग प्वाइंट पर गिरने वाले कचरे का उठान करने का भी विरोध कर रहे हैं। सोमवार सुबह जैसे ही एजेंसी कर्मचारियों ने चरखी गेट डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाना शुरू किया तो सूचना मिलते ही काफी संख्या में सफाई कर्मचारी प्रधान सूरज कुमार के नेतृत्व में वहां पहुंच गए और कचरा उठाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल, जेई वाशु सांगवान भी वहां आए और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सिटी थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम वहां आई। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से कचरा उठाने को कहा लेकिन मांगें न मानें जाने तक उन्होंने कचरा की उठान नहीं होने देने की बात कही। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने सरकार और नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed