{"_id":"685c4a1d42d7a2489a081e08","slug":"employees-of-all-departments-will-go-on-strike-on-july-9-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-139424-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सभी विभागों के कर्मचारी 9 जुलाई को करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सभी विभागों के कर्मचारी 9 जुलाई को करेंगे हड़ताल
Thu, 26 Jun 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में हुई। इसमें आगामी नौ जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को पूर्ण समर्थन देने के लिए निर्णय लिया गया।
इसके साथ ही हड़ताल के लिए की गई तैयारियों की भी जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान यशपाल सांगवान ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी हड़ताल में अधिकतम कर्मियों की उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए उनसे जनसंपर्क करेंगे। इसके तहत विभिन्न विभागों में पहुंच कर कर्मियों से मिला जाएगा, उन्हें हड़ताल के बारे में बताया जाएगा।
राज्य कोषाध्यक्ष सुखदर्शन सरोहा और हरियाणा रोडवेज वर्करज यूनियन राज्य सचिव कृष्ण उण मुख्य अतिथि रहे। सरोहा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की गलत नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सभी साथी हड़ताल को सफल बनाएं। इसके लिए जुलाई प्रथम सप्ताह में प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से एसकेएस और सीआईटीयू का संयुक्त जीप जत्था जिले में पहुंचेगा।
विज्ञापन
इसके तहत जत्था हर विभाग और ग्रामीण, कस्बाई और शहरी क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेगा। पदाधिकारी सभी को वर्तमान सरकार की पूंजीपति नीतियों के चलते कर्मियों और आम जनता को हो रहे नुकसान बताएंगे। सभी जगहों पर हड़ताल में शामिल होकर अपनी हकों की आवाज बुलंद करने के लिए आह्वान किया जाएगा।
बैठक का संचालन जिला सचिव मास्टर रामपाल ने किया। बैठक में मैकेनिकल 41 जिला प्रधान व एसकेएस जिला ऑडिटर सतबीर सरोहा, उपप्रधान प्रविंद्र भांडवा, जितेंद्र दगड़ौली, सन्नी कलकल, पटवार एसोसिएशन जिला प्रधान कुलबीर सांगवान, रिटायर्ड कर्मी संघ से राजकुमार घिकाड़ा, मास्टर जयवीर व किसान सभा जिला प्रधान रणधीर कुंगड़ आदि मौजूद रहे।
- ये हैं प्रमुख मांगें
जिला प्रधान यशपाल सांगवान ने कहा कि हड़ताल के जरिये हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित करवाने, वेतन आयोग गठित होने तक 5,000 रुपये अंतरिम सहायता प्रदान करवाने, सभी वेतन विसंगतियों को दूर करने, रेगुलाइजेशन नीति निर्धारित करवाने, पुरानी पेंशन सभी के लिए बहाल करवाने, हरियाणा रोजगार कौशल विकास निगम को भंग करवाने, सभी विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मियों को नियमित करवाने, निजीकरण पर रोक लगवा पक्की और स्थायी भर्ती करने की मांग उठाई जाएगी।