फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Employees got angry due to non-issuance of LTC

Charkhi Dadri News: एलटीसी जारी न करने पर भड़के कर्मचारी, कार्यालय में धरना देकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 07 Jan 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 07 Jan 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Employees got angry due to non-issuance of LTC
बाढड़ा में रोष प्रदर्शन करते कर्मचारी। 
बाढड़ा। गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने एसडीओ कार्यालय परिसर में रोष बैठक आयोजित की। कर्मचारियों ने एलटीसी जारी न करने, नौकरी से हटाए गए 23 कर्मचारियों को वापस सेवा में न लेने पर रोष जताया। बाद में एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

खंड प्रधान सुमित कादयान की अध्यक्षता में आयोजित रोष बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान जयप्रकाश पूनिया ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के साथ हर मामले में सौतेला बर्ताव कर रही है। इससे कर्मचारियों का न वर्तमान और न ही भविष्य सुरक्षित है। कर्मचारियों को एलटीसी जारी नहीं की जा रही है। तीन वर्ष गुजरने के बाद भी कोई सुध नहीं ली गई है। कर्मचारियों का रिकाॅर्ड पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है जिससे उनको कई सुविधाओं से वंचित रखा गया जा रहा है। 23 कर्मियों को कम बजट का हवाला देकर नौकरी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारियों ने एसडीएम सुरेश दलाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राज्य प्रेस सचिव अली मोहम्मद कादमा, जिला प्रधान जयप्रकाश पुनिया, जिला सचिव राजेंद्र सांगवान, दादरी शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र सांगवान, सचिव कर्मबीर सांगवान, प्रदीप काकड़ौली, मंजीत सिंह, संतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed