फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Employees and laborers will camp in Chandigarh from 26th to 28th

चंडीगढ़ में 26 से 28 तक पड़ाव डालेंगे कर्मचारी और मजदूर : कामरेड ओमप्रकाश

Sat, 11 Nov 2023 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 11 Nov 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Employees and laborers will camp in Chandigarh from 26th to 28th
सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी करते कर्मचारी और श्रमिक नेता। स्रोत: संगठन
चरखी दादरी। अखिल भारतीय किसान सभा व सीटू की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता किसान सभा के जिला प्रधान रणधीर कुंगड़ व सीटू जिला प्रधान कमलेश भैरवी ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन सीटू नेता राजकुमार घिकाड़ा ने किया।
विज्ञापन

किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि एकतरफ किसान प्राकृतिक आपदा व फसल के लाभकारी दाम नहीं मिलने की मार झेल रहा है तो वहीं मजदूरों के कल्याणकारी कानून समाप्त करके सरकार ने शोषण की स्थायी व्यवस्था बना दी है। संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मिलकर इन किसान व मजदूर विरोधी नीतियों को बदलवाने समेत अन्य मांगों को लेकर 26, 27 व 28 नवंबर को चंडीगढ़ में राज्यपाल राजभवन के सामने 72 घंटे का पड़ाव डालने का निर्णय लिया है। इसमें दादरी जिला भी अपनी सहभागिता निभाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

बैठक में किसान सभा से नरेंद्र, महाबीर, दलबीर सांगवान, ओम नंबरदार, बिजेंद्र सिंह, कर्ण सिंह फौगाट, फत्ते सिंह, सत्येंद्र, स्योनारायण, धर्मबीर, जगदीश, अत्तर सिंह, प्रकाश, सुरेंद्र, सुधा व प्रेमपति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article