फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Employee and farmer organizations held a protest in the city to press their demands.

Charkhi Dadri News: मांगों को लेकर कर्मचारी व किसान संगठनों ने शहर में किया प्रदर्शन

Tue, 20 Jan 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 20 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Employee and farmer organizations held a protest in the city to press their demands.
चरखी दादरी। विभिन्न ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय स्तर की हड़ताल के लिए सोमवार को ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों, किसान सभा, सीआईटीयू, नगर पालिका कर्मचारी, आशा वर्कर्स ने मांगों के लिए नगर में रोष-प्रदर्शन किया। इसके उपरांत जिला उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान यशपाल ने की। संचालन सतबीर सरोहा व रिटायर्ड कर्मचारी जिला प्रधान राजकुमार ने किया।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से वर्ष 1993, 1996, 2003 व 2011 की नियुक्तियों के अंतर्गत आने वाले सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित किए जाने, 31 दिसंबर तक जिन कर्मचारियों ने 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है,उन्हें भी कर्मचारियों को भी नियमित करने, एरियर का भुगतान छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन


प्रधान यशपाल ने बताया कि समान काम, समान वेतन, कच्चे कर्मियों को पक्का करना, नियमित न होने तक वेतनमान व अन्य भत्तों का लाभ देना, एचकेआरएन को भंग करके नियमित भर्ती करने, पार्ट टाइम, आउटसोर्सिंग, ठेका प्रथा बंद करना, आठवें वेतन आयोग का अलग से राज्य स्तर पर गठन करना, एक जनवरी 2026 से आठवें वेतन आयोग का लाभ देना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना प्रमुख मांग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रविंद्र भांडवा, दिलबाग बजाड, जिला उपप्रधान सन्नी कलकल, देेवेंद्र भागवी, सचिव सतबीर लहरी, जितेंद्र, पुष्पेंद्र परमार, मास्टर अशोक, प्रदीप, बिजली यूनिट प्रधान सतेंद्र पिचौपा, ओमबीर कालेहर, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से रामपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed