{"_id":"692b250cd5f4f756210ae0d3","slug":"emphasis-on-increased-patrolling-encroachment-issue-also-raised-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-148197-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गश्त बढ़ाने पर जोर, अतिक्रमण का भी उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गश्त बढ़ाने पर जोर, अतिक्रमण का भी उठाया मुद्दा
Sat, 29 Nov 2025 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी व समिति के सदस्य। विज्ञप्ति
चरखी दादरी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार शनिवार को लघु सचिवालय में पुलिस पब्लिक समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान आमजन से विभिन्न मुद्दों पर सुझाव और आग्रह प्रस्तुत किए गए।
इस दौरान समिति के सदस्याें ने मांग उठाई कि चोरी की वारदातों के मध्य नजर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण हटाया जाए और रेहड़ियों को पीछे करवाया जाए। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जाए। बाजारों में पुलिस बल की नियमित तैनाती हो, स्नेचिंग जैसे अपराधों पर रोकथाम हो, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए। किरायेदारों की अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन हो।
उप-पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रबंधक थाना अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने पब्लिक से आश्वासन लिया कि उठाए गए मुद्दों पर पुलिस का सहयोग करें, ताकि कानून व्यवस्था में सुधार लाया जा सके। उन्होंने बैठक में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस और जनता के परस्पर सहयोग से ही सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण का निर्माण संभव है। इस तरह की बैठकें आगे भी नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि पुलिस और जनता के बीच तालमेल और विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
विज्ञापन
इस दौरान डीएसपी रमेश कुमार, इंचार्ज सुरक्षा शाखा, सेना लिपिक, इंचार्ज शिकायत शाखा तथा पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार उपस्थित रहे।