{"_id":"692b25fa2f4ebbac820541a0","slug":"emphasis-on-improving-power-supply-and-cracking-down-on-theft-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-148175-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बिजली आपूर्ति में सुधार पर जोर, चोरी पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बिजली आपूर्ति में सुधार पर जोर, चोरी पर सख्ती
Sat, 29 Nov 2025 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
पावर सब स्टेशन दादरी। संवाद
चरखी दादरी। बिजली निगम उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था में सुधार के साथ चोरी पर कड़ी नजर रख रहा है। निगम ने पिछले एक माह के दौरान डिफाल्टर उपभोक्ताओं से 3.50 करोड़ की वसूली की है। निगम की टीमों ने शहर में इस माह बिजली चोरी के 75 मामले पकड़े हैं। इन बिजली चोरों पर 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। बिजली निगम का शहर के उपभोक्ताओं की तरफ इस समय 2.50 करोड़ बिजली बिल बकाया है। शहर का लाइन लॉस इस समय 20 प्रतिशत के आसपास बना हुआ है। शहर में करीब 18 हजार बिजली उपभोक्ता हैं।
शहर में 12 फीडर से बिजली की आपूर्ति की जाती है। शहर में 21 वार्ड व बाजार शामिल हैं। निगम शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार की दिशा में भी काम कर रहा है। नए पोल व केबल लगाई जा रही है। इस समय 50 करोड़ की योजना पर काम चल रहा है।
लाइन लॉस पर भी विशेष फोकस
बिजली निगम लाइन लॉस कम करने के लिए बिजली चोरों पर शिकंजा कसे हुए है। लाइन लॉस 20 प्रतिशत से ज्यादा होने पर निगम को राजस्व का नुकसान होता है। इसके लिए निगम ने अकेले शहर के लिए चार टीमें बना रखी हैं। ये टीमें 24 घंटे सक्रिय हैं। जहां भी चोरी की शिकायत एवं आशंका होती है वहां, औचक छापामारी की जाती है। बिजली चोरी के मौके से सुबूत के तौर पर फोटो भी लिए जाते हैं। निगम की ये टीम घरों में लोड की भी जांच कर हैं। काफी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके घर या दुकान में खपत ज्यादा है जबकि उसने रिकार्ड में लोड कम दिखा रखा है, इससे भी निगम को घाटा होता है।
विज्ञापन
3.50 करोड़ वसूले
निगम की टीमों ने एक माह के दौरान बकाया बिल की 3.50 करोड़ की रिकवरी की है। अब 2.50 करोड़ और बकाया बचा है। निगम ने 50 बिजली चोरों से आठ लाख बकाया जुर्माना भी वसूला है। अब सर्दी सीजन में तो निगम की टीमेंं और सक्रिय हो गई हैं। मानसून सीजन में छापेमारी व वसूली का काम बाधित रहा था। अब निगम सक्रिय हो गया है।
:::::
निगम की टीमों ने एक माह में बिल के रूप में बकाया 3.50 करोड़ की रिकवरी की है। नवंबर माह में 75 बिजली चोर भी पकड़े हैं। उपभोक्ता बिजली की चोरी न करें। निगम 24 घंटे बिजली आपूर्ति कर रहा है।
- गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम।