{"_id":"622656b372f29054cb683f62","slug":"embezzlement-case-bdpo-writes-to-sho-for-recovery-of-records-charkhidadri-news-hsr626091027","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन मामला : रिकॉर्ड बरामदगी के लिए बीडीपीओ ने एसएचओ को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन मामला : रिकॉर्ड बरामदगी के लिए बीडीपीओ ने एसएचओ को लिखा पत्र
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के खातों से विकास कार्यों के नाम पर ग्राम सचिव मुकेश द्वारा किए गए 1.65 करोड़ के गबन मामले में पुलिस अब तक रिकॉर्ड बरामद नहीं कर पाई है। एसडीएम इस मामले में रिकॉर्ड बरामदगी के लिए 11 दिन पहले वारंट जारी कर बाढड़ा एसएचओ को अधिकृत कर चुके हैं। अब इस मामले में सोमवार को बाढड़ा बीडीपीओ ने थाना प्रबंधक को पत्र लिखा है, जिसमें जल्द से जल्द रिकॉर्ड बरामदगी की मांग की गई।
बीडीपीओ बाढड़ा ने सात मार्च को थाना प्रभारी को लिखे पत्र में बताया कि ग्राम सचिव मुकेश को गबन सामने आने पर निलंबित किया जा चुका है और उसके खिलाफ बाढड़ा थाने में एक और दो मार्च को एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। बीडीपीओ ने बताया कि इस मामले में एसडीएम ने गत 25 फरवरी को वारंट जारी किया था। आरोपी ग्राम सचिव से रिकॉर्ड बरामद करवाने के लिए एसडीएम ने थाना प्रभारी को अधिकृत किया था। अब तक रिकॉर्ड बरामद नहीं हुआ है और अंदेशा है कि आरोपी ग्राम सचिव रिकॉर्ड को जलाने के साथ खुर्द-बुर्द भी कर सकता है। ऐसे में रिकॉर्ड बरामदगी बेहद जरुरी है। थाना प्रभारी को लिखे पत्र में बीडीपीओ ने कहा कि आरोपी ग्राम सचिव से जल्द से जल्द रिकॉर्ड बरामद किया जाए, ताकि विभागीय जांच भी आगे बढ़ सके।
बता दें कि बाढड़ा थाना प्रभारी रामअवतार ने इस मामले की जांच शुरू की थी और सोमवार को उनका तबादला हो गया। उनकी जगह चंद्रशेखर को बाढड़ा एसएचओ लगाया गया है। एसएचओ चंद्रशेखर ने बताया कि उन्होंने सोमवार को ही ज्वाइन किया है और मंगलवार को ही इस मामले की अपडेट लेकर उचित कार्रवाई अमल में लाएंगे।
विज्ञापन
- सरपंचों के कार्यकाल में भी गड़बड़ी का अंदेशा
सोमवार को थाना प्रभारी को लिखे पत्र में बीडीपीओ ने लिखा कि सरपंचों का कार्यकाल 24 फरवरी 2021 तक रहा। यह मामला उजागर होने के बाद सरपंचों के कार्यकाल में भी गड़बड़ी होने का अंदेशा है। इसकी पुष्टि आरोपी ग्राम सचिव से रिकॉर्ड बरामदगी के बाद ही हो सकेगी।
मैंने सोमवार को ही बाढड़ा एसएचओ का कार्यभार संभाला है। इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है और मैं मंगलवार सुबह ही बैठक लेकर इसकी अपडेट लूंगा। मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
- चंद्रशेखर, बाढड़ा थाना प्रभारी।