{"_id":"663667632f2252b357041605","slug":"electricity-theft-caught-at-241-places-in-14-villages-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-117222-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शहर और समीपवर्ती 14 गांवों में 241 जगह पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शहर और समीपवर्ती 14 गांवों में 241 जगह पकड़ी बिजली चोरी
Sat, 04 May 2024 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 04 May 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय।
चरखी दादरी। बिजली निगम ने शहर और समीपवर्ती गांवों में पिछले एक साल के दौरान 241 जगह पर बिजली चोरी पकड़ी है। निगम ने बिजली चोरों पर 72.78 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस समय अवधि में 217 उपभोक्ताओं से पिछला बकाया के साथ 97 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भरवाकर निगम का राजस्व बढ़ाया है।
बिजली निगम की टीमें समय-समय पर बिजली चोरी करने वाले लोगों पर कार्रवाई करती रहती हैं। टीमों ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान चलाए गए अभियान के दौरान शहरी उपमंडल के अधीन आने वाले 14 गांवों और शहर में छापा मारकर 241 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। निगम ने बिजली चोरी के मामले में 72,78,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी अभियान के तहत 217 अन्य उपभोक्ताओं को जागरूक कर 25,13,000 रुपये की जुर्माना राशि भरवाई गई। बिजली उपमंडल शहर ने पिछले वर्ष कुल 97,91,000 की जुर्माना राशि भरवा कर निगम को राजस्व देने का कार्य किया है।
बिजली चोरी के मामले
माह बिजली चोरी जुर्माना राशि
अप्रैल 2023 17 2.89
मई 2023 11 3.34
जून 2023 38 8.45
जूलाई 2023 19 12.6
अगस्त 2023 25 8.7
सितंबर 2023 02 .71
अक्तूबर 2023 10 1.62
नवंबर 2023 38 8.17
दिसंबर 2023 32 9.68
जनवारी 2024 21 9.32
फरवरी 2024 17 4.28
मार्च 2024 05 1.06
अप्रैल 2024 6 2.59
निगम के कर्मचारी समय -समय पर अभियान चला कर बिजली चोरी करने वाले लोगों पर शिकंजा कसते रहते हैं, ताकि जरूरतमंद बिजली उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल सके। बिजली निगम ने शहर और समीपवर्ती गांवों में पिछले एक साल के दौरान 241 जगह पर बिजली चोरी पकड़ी है। इन पर जुर्माना लगाया गया है। - गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम