फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Electricity cut does not become a problem in the festive season, three teams will do maintenance

त्योहारी सीजन में बिजली कट न बने परेशानी, तीन टीमें करेंगी मेंटेनेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut does not become a problem in the festive season, three teams will do maintenance
त्योहारी सीजन में बिजली कट परेशानी न बने इसके लिए बिजली निगम ने कमर कस ली है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें 20 दिन में बिजली ट्रांसफार्मरों और लाइनों की मेंटेनेंस करेंगी। निगम ने इसके लिए पूरी प्लान तैयार कर लिया है। मेंटेनेंस का काम बारी-बारी से फीडर वाइज किया जाएगा। शहर में करीब 16 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। 12 फीडरों के जरिये बिजली आपूर्ति की जाती है। दो मेन पावर सब स्टेशन हैं। मेंटेनेंस से करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को देखते हुए बिजली निगम ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिजली निगम विशेष तैयारियां करने जा रहा है ताकि बिजली फॉल्ट न होने पाए और लोगों को परेशानी न होने पाए। शहर में दो मेन पावर सब स्टेशन हैं। चरखी पावर सब स्टेशन और रेलवे रोड स्थित पावर स्टेशन के जरिये पूरे शहर में बिजली की आपूर्ति की जाती है। रेलवे रोड सब स्टेशन से करीब 45 प्रतिशत एरिया में आपूर्ति की जाती है। शहर के कुछ एरिया में साथ लगते गांव घसोला पावर सब स्टेशन से भी बिजली की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

शहर में इस समय करीब 20 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को 1300 बिजली ट्रांसफार्मर के जरिये बिजली आपूर्ति की जाती है। इनके अलावा 860 लाल रंग के छोटे ट्रांसफार्मर भी लगे हैं। लाल रंग के एक ट्रांसफार्मर से 20 घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। शहर में 12 फीडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने अब अक्तूबर-नवंबर माह के इस त्योहारी सीजन को देखते हुए प्लान तैयार की है। इस प्लान के तहत शहर के कंडम ट्रांसफार्मरों की मेंटिनेंस की जाएगी। पुराने जंफर चेंज किए जाने हैं। ट्रांसफार्मरों में तेल की मात्रा की जांच जाएगी। जरूरत के अनुसार केबल भी लगाई जानी हैं ताकि फॉल्ट कम से कम आएं। शहर में वैसे तो 24 घंटेे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है, लेकिन फॉल्ट ज्यादा मात्रा में आने की वजह से आपूर्ति ज्यादा प्रभावित रहती है।
त्योहारी सीजन को देखते हुए निगम विशेष फोकस कर रहा है क्योकि इस पर्व पर बिजली की खपत भी 10 प्रतिशत एक्सट्रा बढ़ जाती है। शहर की प्रतिदिन की बिजली खपत औसतन पौने तीन लाख यूनिट है। निगम ने मेंटेनेंस वर्क के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया है। यह टीमें बारी-बारी से फीडर वाइज मेंटेनेंस का काम करेंगी। अधिकारियों के अनुसार 20 दिनों में यह काम पूरा करने की प्लानिंग है। यह मेंटेनेंस होने पर आने वाले सर्दी के मौसम में भी उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं आएगी। सर्दी के मौसम में भी सुबह-शाम लोड ज्यादा बढ़ता है।

वर्जन
पूरे शहर में मेंटेनेंस का काम होगा। तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। 20 दिन में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। त्योहारों पर बिजली किल्लत नहीं आने दी जाएगी।
एसडीओ प्रदीप सोनी, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed