{"_id":"630a4ac29b7eb61ce3217091","slug":"electricity-corporation-will-provide-round-the-clock-power-supply-to-30-villages-of-three-feeders-charkhidadri-news-hsr640302735","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन फीडरों के 30 गांवों को बिजली निगम देगा चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन फीडरों के 30 गांवों को बिजली निगम देगा चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम की ओर से म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत सब अर्बन क्षेत्र में जल्द ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत तीन फीडर के करीब 30 गांवों को लिया गया है। इनमें से एक फीडर पर काम पूरा हो चुका है और दो फीडर पर 90 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। इतना ही नहीं पहला चरण पूरा होने के बाद दूसरे चरण में चार फीडर कवर किए जाएंगे। निगम की योजना है कि दो चरणों में करीब 70 गांवों को इस योजना से जोड़ दिया जाए।
इस योजना के तहत शुरुआत में बिजली निगम इन तीस गांवों में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति करेगा और उसके बाद लाइन लोस के अनुरूप बिजली आपूर्ति की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए बिजली निगम ने पूरा प्रारूप तैयार कर लिया है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने और आउटपुट अच्छा मिलने पर ग्रामीण उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिल सकेगी। गांवों में इस समय 12 से 16 घंटे ही बिजली मिल रही है जिससे गर्मी के मौसम में दिक्कत बनी हुई है।
बिजली निगम लाइन लोस को कम करने की दिशा में पिछले काफी समय से काम कर रहा है। बिजली की चोरी रोकने पर भी सजगता से काम किया जा रहा है। चोरी रोकने के लिए अलग से टीमों का गठन कर रखा है। घरेलू व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक चेकिंग की जा रही है। बिजली चोरों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। लाइन लोस कम करने के लिए अन्य उपाय भी निगम की ओर से किए जा रहे हैं। इसके लिए जगमग योजना का सहारा लिया जा रहा है। इस योजना के तहत धीरे-धीरे गांवों को शामिल कर बिजली आपूर्ति व व्यवस्था में सुधार किया जाना है।
विज्ञापन
166 ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा योजना से
बिजली निगम की योजना है कि म्हारा गांव - जगमग गांव योजना से जिले की सभी 166 ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाए। शुरुआत में मकानों में लगे बिजली मीटरों को बाहर पोल पर लगाया जाना है। नई केबल और पोल लगाए जाने हैं ताकि बिजली की सीधी चोरी न होने पाए।
पहले चरण में लिए गए ये फीडर
निगम सब अर्बन में मोड़ी फीडर का काम पूरा कर लिया है। मकड़ानी व पातुवास फीडरों का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। इसके बाद चार फीडरों के टेंडर लगाए जाने हैं ताकि यहां भी काम शुरू हो सके। इस योजना के तहत काम पूरा होने के बाद गांवों में भी 24 घंटे बिजली मिलेगी।
इन गांवों को होगा फायदा
दो फीडर मकड़ानी व पातुवास का कार्य पूरा होने से करीब 20 से ज्यादा गांवों में अगले कुछ दिनों में योजना के अनुसार बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। गांव पातुवास, महराणा, खेड़ी सनसनवाल, टिकान कलां, ढाणी फौगाट, संतोखपुरा, गोठड़ा, बलकरा, मकड़ाना, मोड़ी व रामनगर आदि गांवों को इससे फायदा होगा। इस योजना से इन गांवों में लाइन लोस भी 20 प्रतिशत से नीचे आने की उम्मीद है।
बिजली निगम ने फीडरों पर काम शुरू कर रखा है। जल्द ही इस योजना को पूरा कर लिया जाएगा। लोगों को पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है।
बजरंग कुमार, एसडीओ, बिजली निगम