फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Electricity corporation will install 20 additional transformers to get rid of the load

लोड से छुटकारा दिलाने के लिए बिजली निगम लगाएगा 20 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation will install 20 additional transformers to get rid of the load
रेलवे रोड बिजली सब स्टेशन का पावर ग्रिड। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गर्मी सीजन को देखते हुए बिजली निगम ने होमवर्क शुरू कर दिया है। इसके तहत निगम टीमों ने शहर का सर्वे कर उन साइटों का पता लगाया है जहां अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखने की जरूरत है। सर्वे पूरा हो चुका है और इसके तहत लोड बढ़ने पर आने वाले बिजली फाल्ट को रोकने के लिए 20 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 15 दिनों में यह काम पूरा होने की उम्मीद है। इससे बिजली फाल्ट में कमी आएगी और आपूर्ति भी नियमित हो सकेगी। शहर में इस समय 12 फीडर हैं।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के विभिन्न भागों में कई जगह कम वाल्टेज की समस्या बनी रहती है और इस समस्या का समाधान करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की योजना तैयार की गई है। शहर में दो पावर सब स्टेशन हैं, जिनके जरिये पूरे शहर में बिजली आपूर्ति की जाती है। रेलवे रोड व चरखी पावर सब स्टेशन से शहर में बिजली आपूर्ति होती है। रेलवे रोड पावर सब स्टेशन की क्षमता 32 एमवीए है। शहर में करीब 17 हजार बिजली उपभोक्ता हैं और शहर में बिजली की खपत हर साल बढ़ती जा रही है। जिला बन जाने के बाद बिजली की खपत ज्यादा बढ़ने लगी है। सरकारी कार्यालयों में भी खपत बढ़ रही है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ेगी
बिजली निगम की इस प्लान के तहत शहर के विभिन्न भागों में लोड बांटने के लिए 20 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 100 केवीए की जगह 200 और 63 केवीए की जगह 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जिस प्वाइंट पर कोई ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहा है उस प्वाइंट पर 63 के बजाय 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर और लगा दिया जाएगा। जो ट्रांसफार्मर बिल्कुल आउटपुट नहीं दे रहे हैं, उनको बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली पर निर्भर है पेयजल आपूर्ति
गर्मी के मौसम में आंधी की वजह से फाल्ट ज्यादा आते हैं। इस लिहाज से निगम की योजना है कि फाल्ट कम से कम आएं, ताकि शहर में लंबे समय तक बिजली की आपूर्ति बाधित न होने पाए। गर्मियों में बिजली आपूर्ति ठप हो जाने पर पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो जाती है। पानी का भी संकट गहरा जाता है। निगम की टीमों ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। जून-जुलाई में बिजली की खपत सबसे ज्यादा होती है।

वर्जन
15 दिनों में यह प्रोजेक्ट पूरा करने की प्लानिंग है। गर्मी में उपभोक्ताओं के समक्ष बिजली संकट नहीं रहने दिया जाएगा। लोगों को चाहिए कि बिजली की बचत पर भी ध्यान दें। अनावश्यक खपत न की जाए।
प्रदीप सोनी, बिजली निगम, एसडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed