{"_id":"61d9c809e5be9b200a1c5b80","slug":"electricity-corporation-sought-details-of-consumption-from-huda-for-supply-in-huda-sectors-charkhidadri-news-hsr6215763191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा सेक्टरों में आपूर्ति के लिए बिजली निगम ने हुडा से मांगा खपत का विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा सेक्टरों में आपूर्ति के लिए बिजली निगम ने हुडा से मांगा खपत का विवरण
विज्ञापन
चरखी दादरी। अलॉट हुए हुडा प्लाटों में बिजली आपूर्ति के लिए बिजली निगम ने हुडा प्रशासन को पत्र लिखकर बिजली डिमांड का विवरण मांगा है। इसका मकसद यह है कि समय रहते ही बिजली निगम अपने प्रबंधों को बेहतर कर सके और हुडा सेक्टरों में बिजली आपूर्ति का असर शहर की व्यवस्था पर न पड़े। दूसरी ओर हुडा प्रशासन शहर में सेक्टरों के लिए अब तक 522 लोगों के ड्रा निकाल चुका है। इस लिहाज से इन लोगों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हुडा प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है।
शहर में हुडा प्रशासन की ओर से चार सेक्टरों के गठन की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसमें सेक्टर आठ- नौ, नौ-ए व सेक्टर 11 शामिल हैं। हुडा सेक्टर 10 की जमीन को शहर में जिला सचिवालय निर्माण के लिए सरकार खरीद चुकी है। सरकार ने करीब 54 एकड़ जमीन खरीदी है। जून 2017 में हुडा की ओर से शहर के सेक्टर आठ व नौ के ड्रा भी निकाले जा चुके हैं। ड्रा निकाले जाने की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की गई थी। इन दोनो सेक्टरों में कुल 522 प्लाटों के ड्रा भी निकाले जा चुके हैं।
चरखी दादरी में सेक्टरों के गठन एवं निर्माण की प्रक्रिया पिछले करीब 13 साल से चल रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट अभी तक पूरा नहीं हो पा रहा है। गत कांग्रेस सरकार के शासनकाल में शहर में हुडा सेक्टरों के निर्माण की
विज्ञापन
प्रक्रिया शुरू हुई थी। सामान्य अस्पताल से लेकर महेंद्रगढ़ रोड के साथ शहर के बाहरी भाग में हुडा की ओर से जमीन अधिग्रहीत की गई थी, ताकि क्षेत्र वासियों को सेक्टरों की सुविधा मिल सके। चरखी दादरी में सेक्टरों की सुविधा को लेकर लोगों की लंबे समय से मांग चली आ रही थी।
- एसटीपी और वाटर वर्क्स का भी होना है निर्माण -
इन सेक्टरों के लिए हुडा प्रशासन अलग से नया एसटीपी भी बनवाएगा, ताकि सीवरेज व्यवस्था को पूरी तरह से सुदृढ़ किया जा सके। गांव रामनगर के समीप शहर के लिए पहले से बने एसटीपी के समीप ही गांव कपूरी के समीप पांच एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। वहीं, सेक्टरों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 30 एकड़ जमीन हुडा ने अधिग्रहीत की हुई है और इस पर बूस्टिंग स्टेशन बनाने की योजना है।
- सेक्टरों की ड्राइंग में करना पड़ा फेरबदल -
पिछले दिनों हुुडा प्रशासन की ओर से इन सेक्टरों के गठन को लेकर थोड़ा प्लान एवं ड्राइंग में भी बदलाव किया गया था। सेक्टरों के अगले हिस्से में थोड़ा बदलाव हुआ है, ताकि सीवरेज, सड़कें व पेयजल की बेहतर सुविधाएं सेक्टर वासियों को दी जा सकें। यहां कुछ नई सड़कें और बनाई जानी हैं, ताकि बाद में किसी प्रकार की कोई परेशानी न झेलनी पड़े।
वर्जन ::
बिजली की आपूर्ति के लिए हुडा प्रशासन से जानकारी जुटाई जा रही है। उसी अनुपात में शहर में बिजली की क्षमता बढ़ाने पर काम किया जाएगा। हुडा प्रशासन की ओर से जितनी डिमांड मिलेगी। उसके आधार पर प्लान तैयार किया जाएगा।
- प्रदीप सोनी, एसडीओ, बिजली निगम।
--------