फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Electricity Corporation cut 171 defaulters' connections, recovery of Rs 1.80 crore

बिजली निगम ने 171 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन, 1.80 करोड़ रुपये की रिकवरी

Sat, 27 Mar 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation cut 171 defaulters' connections, recovery of Rs 1.80 crore
बिजली निगम कार्यालय। - फोटो : CharkhiDadri
लंबे समय से बिजली बिल अदायगी में रुचि न लेने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की टीमें विशेष अभियान चलाकर 171 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट चुकी हैं। इसके अलावा 1.80 करोड़ की बकाया राशि वसूल भी की गई है। निगम का 3350 डिफाल्टर उपभोक्ताओं की तरफ 10 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन

बिजली निगम चोरी रोकने व रिकवरी के लिए लगातार प्रयासरत है। फरवरी में निगम ने प्रदेशभर में 236 टीमें बनाकर गांवों व शहरों में कार्रवाई की थी। इसके तहत चरखी दादरी में 14 टीमों ने शहर और गांवों में अभियान चलाया था और बिजली चोरों को पकड़ा गया था। अब निगम की नजर डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर टिकी हुई है। इसके लिए निगम ने 12 टीमें बनाई हैं। टीम में जेई, फोरमैन व लाइनमैन के अलावा अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इनमें छह टीमें जिले के बाहर से हैं। यह टीमें उपभोक्ताओं के घरों में जाकर बकाया बिलों की रिकवरी कर रही हैं। इस समय जिले में 3350 उपभोक्ता डिफाल्टर सूची में हैं। इनकी तरफ 10 करोड़ बिल राशि बकाया है। बिजली निगम ने 29 दिनों में 1.80 करोड़ की बकाया बिल राशि वसूल की है। निगम ने इस दौरान 171 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं, जिनमें 96 शहर के उपभोक्ता हैं। वहीं, गत दिनों बौंदकलां क्षेत्र में लोड की जांच कर बिजली चोरी पकड़ने पहुंची निगम की टीम से ग्रामीण उलझे थे। इस मामले में ग्रामीणों ने थाने का घेराव भी किया था।
विज्ञापन

सरकारी विभागों पर बकाया, देंगे नोटिस
निगम का सरकारी विभागों की तरफ भी बिल राशि के रूप में मोटी रकम बकाया है। निगम अधिकारी इसके लिए अब इन सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। पहले मौखिक रूप से अवगत कराया जा रहा है। इसके बाद नोटिस भेजने का काम शुरू होगा। बिजली निगम बकाया वसूली का टारगेट हासिल नहीं होने तक यह रिकवरी अभियान जारी रखेगा। इसके साथ-साथ निगम की टीमें बिजली चोरों पर भी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हैं 15 हजार बिजली उपभोक्ता
शहर मेें करीब साढ़े 15 हजार बिजली उपभोक्ता है। प्रतिदिन करीब तीन लाख यूनिट बिजली की खपत होती है। शहर में 2100 ट्रांसफार्मर और 12 फीडर हैं। इनके जरिये बिजली की आपूर्ति की जाती है। दो मेन पावर सब स्टेशन हैं।

बिजली बिल का एक पैसा भी बकाया नहीं रहने दिया जाएगा। जब तक रिकवरी पूरी नहीं हो जाती तब अभियान जारी रहेगा। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे नियमित रूप से बिजली राशि जमा करवाएं। निगम उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली देने को तैयार है।
प्रदीप सोनी, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed